Chris Gayle on Shahrukh Khan: शाहरुख खान अपनी इंसानियत की वजह से ही "किंग" बने हुए हैं. अब उनकी नाइट राइडर्स ने अमेरिका में खुद का स्टेडियम बनाकर फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है. लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के मालिक किंग खान की इस अमेरिकी फ्रेंचाइजी का एलए के पोमोना में क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है, वो भी सिर्फ 100 दिनों के अंदर. यह अमेरिका में क्रिकेट के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है. बता दें, इसी स्टेडियम को ओलंपिक के मैचों की मेजबानी करनी है. शाहरुख के इस काम ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें किंग खान के नाम से भी जाना जाता है. एक ओर जहां शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेट में भी अपनी भागीदारी लगातार देते रहते हैं. यही कारण है कि खिलाड़ी भी शाहरुख का खूब सम्मान करते हैं. किंग खान अपने खिलाड़ियों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
इसका उदाहरण क्रिस गेल ने दिया है. गेल ने खुद शाहरुख की दिलदारी को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे उनका आईपीएल करियर किंग खान ने बचाया था
गेल ने एक घटना को याद करते हुए कहा " साल 2009 में, मैं आईपीएल में कोलकाता के लिए खेल रहा था, तभी नेट सेशन के दौरान मैं चोटिल हो गया. वह मेरे लिए बहुत मुश्किल दौर था. उस समय वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ मेरे रिश्ते अच्छे नहीं थे और आर्थिक रूप से भी हालात ठीक नहीं थे. मैं बहुत तनाव में था और सोच रहा था कि सब कुछ कैसे संभालूंगा. फिर, उसी रात शाहरुख खान का फ़ोन आया.
उन्होंने कहा, 'तुम्हारी लंदन की फ़्लाइट कल है, हम तुम्हारी सर्जरी का इंतजाम कर रहे हैं, जब मुझे सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी, तब केकेआर मेरे साथ खड़ा रहा. मैं शाहरुख सर और केकेआर परिवार का हमेशा आभारी रहूंगा कि उन्होंने न सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी मेरा साथ दिया. "
इससे एक बार फिर साबित हो गया कि क्यों लाखों लोग शाहरुख खान को पसंद करते हैं, सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के तौर पर भी.
ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का तूफानी अंदाज, टी20 लीग में दिखाया 360 डिग्री अवतार
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं