विज्ञापन

T20 WC 2026: पुजारा, कैफ समेत भारत के पांच दिग्गजों ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल

ICC T20 World Cup 2026: चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, वरुण आरोन, संजय बांगर और सबा करीम ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए बताया है कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं.

T20 WC 2026: पुजारा, कैफ समेत भारत के पांच दिग्गजों ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल
Cheteshwar Pujara And Mohammad Kaif
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मैच 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं.
  • चेतेश्वर पुजारा ने भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिए चुना है.
  • वरुण आरोन ने भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए पसंद किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लीग स्टेज के मुकाबले करीब-करीब समाप्त हो चुके हैं. कल यानी कि 21 फरवरी से 'सुपर आठ' राउंड के मैच शुरु हो रहे हैं. यहां जिन चार टीमों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. 'सुपर आठ' राउंड का आगाज हो, उससे पहले देश के कई पूर्व क्रिकेटरों ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए बताया है कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती हैं. जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भविष्यवाणी करते हुए भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड का नाम लिया है. इन टीमों का लीग चरण में भी सराहनीय प्रदर्शन रहा था. अगर ये टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब होती हैं तो इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी. 

मोहम्मद कैफ

पुजारा की तरह ही पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी अपना विचार साझा किया है. 45 वर्षीय दिग्गज को लगता है कि इस बार सेमीफाइनल में भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम जा सकती है. 

वरुण आरोन

देश के पूर्व तेज गेंदबाज एवं मौजूदा समय में आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने भी दिलचस्प चुनाव किया है. उन्होंने सेमीफाइनल के लिए भारत के अलावा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम पर भरोसा जताया है. 

संजय बांगर 

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कोच एवं देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में योगदान दे चुके संजय बांगर का मानना है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है. 

सबा करीम

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने सेमीफाइनल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम को अपना पसंदीदा बताया है. 

'सुपर आठ' राउंड में पहुंचने वाली टीमें 

ग्रुप- 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका. 
ग्रुप- 2: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान. 

यह भी पढ़ें- T20 WC 2026: 'सुपर-8' के पहले ग्रुप को क्यों कहा जा रहा है 'Group of Death'? आसान नहीं भारत का अगला सफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com