14.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
14.4 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमा| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.4 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| काफी टफ कॉल अम्पायर द्वारा|
14.3 ओवर (4 रन) चौका!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी रायुडु द्वारा!!! पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया मिडफ विकेट की तरफ और गैप से बाउंड्री हासिल कर ली है यहाँ पर| जोखिम भरा शॉट था लेकिन कारगर साबित हुआ|
थाला एमएस धोनी क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये...
14.2 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! लेज़ी रनिंग विकटों के बीच जगदीसन द्वारा| बल्ला क्रीज़ पर ड्रैग ही नहीं किया तब तक मिड ऑफ़ से मॉरिस का डायरेक्ट हिट आया और बल्लेबाज़ क्रीज़ से दूर रह गए| एक महत्वपूर्ण स्थान पर अपना विकेट गंवा बैठे चेन्नई के बल्लेबाज़| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला और रन भाग खड़े हुए थे| 89/3 चेन्नई|
14.1 ओवर (0 रन) तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 14 रन इस ओवर से आये| आखिरी 2 से आये 26| 36 गेंदों पर 81 रनों की दरकार|
13.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.5 ओवर (2 रन) मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव किया| दो रन मिल गए|
13.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पुल किया लॉन्ग ऑन की तरफ| एक रन मिल गया|
13.3 ओवर (4 रन) चौका!! इस बार पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया| गैप से चार रन मिल गए|
13.2 ओवर (1 रन) ओवर थ्रो!!! एक रन मिल गया वहां पर जहाँ कुछ भी नहीं था| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला था जहाँ से फील्डर ने विकेट पर थ्रो कर दिया था|
13.1 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 के बाद 75/2 चेन्नई| 42 गेंदों पर 95 रनों की दरकार| अभी भी कप्तान धोनी डग आउट में मौजूद हैं इसलिए ये लक्ष्य संभव नज़र आता है| आखिरी 7 ओवर बड़े ही रोमांचक होने वाले हैं यहाँ पर| कहीं जाइएगा मत!!
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई पहले महंगे ओवर की समाप्ति| अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई पूरी| 12 रन इस ओवर से आये| 13 के बाद 75/2 चेन्नई| 42 गेंदों पर 95 रनों की दरकार|
12.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| रन आये एक अतिरिक्त के रूप में वहाँ पर|
12.5 ओवर (4 रन) स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया|
12.4 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को हीव किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद|
12.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन!! टर्न से बीट कराया| बाहर डाली गेंद और बल्लेबाज़ को चकमा दिया|
12.2 ओवर (1 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को लेकिन एक ही रन मिल पाया|
12.1 ओवर (4 रन) चौका!!! स्लॉग स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ और चार रन बटोरा| बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश कर रहे हैं यहाँ पर| गेंदबाज़ भी इस बाउंड्री को देखकर चौंक गए थे|
11.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| कोहली से थोडा दूर रही गेंद इसलिए सिंगल का मौका बन गया वहां पर| 12 के बाद 63/2 चेन्नई| 48 गेंदों पर 107 रनों की दरकार|
11.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग डीप पॉइंट बाउंड्री पर चहल द्वारा| तेज़ी से गेंद पर आये और चौका रोका| एक ही रन दिया|
11.4 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फिंच तैनात, रन लेने का मौका नहीं बन पाया|
11.3 ओवर (0 रन) तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| रायुडु के पास सिंगल निकलने का मौका नहीं बन पाया|
11.3 ओवर (0 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
11.2 ओवर (0 रन) पुल मारने गए इस बार गेंद को लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर शरीर पर जा लगी गेंद|
11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने गेंद गई सीमा रेखा के पार भेजा चार रनों के लिए|
10.6 ओवर (2 रन) दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| बड़े मैदान का फायदा उठाते हुए एक की जगह दो रन चुरा लिए| 9 रन इस ओवर से आये|
10.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! कट किया था पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
10.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को सामने की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
10.3 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ गेंद को गैप में खेला और एक रन हासिल किया|
10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! सामने की तरफ मारा गया शॉट!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा उठाया और गैप से चार रन मिल गया|
10.1 ओवर (1 रन) गुगली!!! लेग साइड गेंद को खेला और रन हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ सैनी के ओवर की हुई समाप्ति| 7 रन इस ओवर से आये| 30 गेंदों पर 74 रनों की दरकार| मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है| अपनी कुर्सी की पेटी बांधकर रखियेगा क्योंकि अब हेलिकॉप्टर उड़ने वाला है|