
चेन्नई जैसी शानदार बल्लेबाज़ी लाइन अप के सामने राजस्थान के युवा गेंदबाजों की समझ बूझ भरी गेंदबाज़ी| एक पॉवर हिटिंग बल्लेबाज़ी लाइन को इस अच्छी पिच पर 188 रनों पर रोक दिया| खासकर ड्यू भी आगे आएगी जिसकी वजह से धोनी की ये टीम कहीं ना कहीं 15-20 रन शॉर्ट रह गई| बहरहाल, शुरुआत तो पॉवरप्ले में इस टीम की अच्छी रही थी लेकिन मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज़ एक बेहतर स्टार्ट मिलने के बाद भी उसे अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाया जिसकी वजह से एक बड़े टोटल से जाने से रुक गई येल्लो आर्मी| फाफ को छोड़ दे तो कोई भी बल्लेबाज़ 30 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाया| वैसा देखा जाए तो ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी दिख रही थी लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने इसपर कसी हुई गेंदबाज़ी की जिसकी वजह से चेन्नई को 200 तक जाने से रोक दिया|
19.6 ओवर (6 रन) छक्के के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मोमेंटम अब चेन्नई की ओर झुकता हुआ| चेन्नई की पारी 188 रनों पर जाकर हुई समाप्त| यानी राजस्थान के सामने 189 रनों का एक तगड़ा लक्ष्य| इस गेंद के लिए पहले से तैयार थे बल्लेबाज़, लेंथ बॉल आई जिसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हीव कर दिया और ब्रावो ने छह रन अपने और टीम के लिए हासिल कर लिए|
19.5 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में इस गेंद को खेला| दो रन का मौका बन गया और उसे हासिल किया|
19.4 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!!शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यॉर्कर डाली गई गेंद को ब्रावो ने खेलने का प्रयास किया| गेंद बल्ले पर नही आई सीधे कीपर के हाथ में गई| इसी बीच शार्दुल ठाकुर रन लेने के लिए भागे| संजू ने गेंद को बोलिंग एंड की ओर थ्रो किया| इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल उठाकर स्टंप्स को लगा दिया| एक और विकेट चेन्नई की गिरती हुई| 180/9 चेन्नई|
19.3 ओवर (2 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे ब्रावो| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को पूरे पॉवर के साथ खेलने गए| गेंद बल्ले को लगी और हाथ से निकाल गई| बॉल काफी ऊँची हवा में गई लेकिन लॉन्ग ऑन की ओर जा गिरी फील्डर बॉल के नीचे नही पहुँच सके| इसी बीच दूसरे रन के लिए भागे ब्रावो| फील्डर ने गेंद को पकड़कर कीपर की ओर थ्रो किया| संजू ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| रन आउट की हुई अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब कीपर स्टंप्स को लगा रहे थे तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर पहुँच गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
19.2 ओवर (2 रन) फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| ओह!! ओवर थ्रो भी हुआ डायरेक्ट हिट लगने के बाद, ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से दूसरा रन लेने का मौका बन गया| ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा था|
19.2 ओवर (2 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट!! इस गेंद को शार्दुल ने सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका मिल गया|
19.1 ओवर (1 रन) आउट!!! रन आउट!!! सैम करन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खुद की गेंद पर शानदार फील्डिंग करते हुए मुस्तफ़िज़ुर| यॉर्कर लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद दूसरा रन लेने गए| गेंदबाज़ ने बॉल को भागकर पकड़ा और कीपर की ओर बॉल को थ्रो कर दिया| संजू ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफ़ी बाहर रह गए| 174/8 चेन्नई|
18.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
18.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! एक और अतरिक्त रन यहाँ पर मॉरिस के द्वारा आती हुई| लेग स्टंप के काफ़ी बाहर डाल बैठे गेंद जिसके बाद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.5 ओवर (4 रन) एक और चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री!! इस बार पॉइंट फील्डर सक्रिय से हुई चूक, फ़िज़ ने भी डाईव नहीं लगाई जिसकी वजह से गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.4 ओवर (4 रन) चौका!! ब्रावो ने आते ही पहली गेंद पर अपना पसंदीदा शॉट लगाया वो भी कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ से उन्हें चार रन मिल गए| अपनी पहली ही गेंद पर इस तरह का शॉट लगाकर ये बताया कि मैं ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आया हूँ|
18.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सातवां झटका यहाँ पर चेन्नई को लगता हुआ| रवीन्द्र जाडेजा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| क्रिस मॉरिस को मिली दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए थे| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई सीधे कीपर के हाथ में जहाँ से संजू ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 163/7 चेन्नई|
18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर पीछे मौजूद नही एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
18.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद को पॉइंट की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई | फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिल सका|
17.6 ओवर (1 रन) फाइन लेग की दिशा में गई गेंद अंदरूनी किनारा लेने के बाद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| इस ओवर से धोनी के रूप में एक बड़ा विकेट आया| 158/6 चेन्नई|
17.5 ओवर (2 रन) लेग साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए तेज़ी से दोनों बल्लेबाजों 2 रन पूरा किया|
17.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! सैम करन के बल्ले से आती पहली बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद जिसको सैम ने डीप पॉइंट की ओर गेंद को पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
17.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
सैम करन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
17.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! ड्रीम विकेट चेतन सकरिया द्वारा!! इसे पूरी ज़िन्दगी याद रखेंगे| धोनी को आउट करने के बाद बड़े शानदार अंदाज़ में सबसे मिलकर मनाया जश्न| 18 रन बनाकर माही लौट गए पवेलियन| धीमी गति की गेंद पर मिस टाइम कर गए| बल्ले पर ठीक तरह से चढ़ी नहीं गेंद| शॉट लगाते वक़्त एक हाथ बल्ले पर से छूट गया जिसकी वजह से घेरे के अंदर कवर्स पर हवा गई गेंद जहाँ बटलर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| खुद से काफी निराश होकर धोनी लौट गए पवेलियन| एक बड़ा झटका वो भी एक अहम् समय पर चेन्नई को लगता हुआ| 147/6 चेन्नई|
17.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली ही गेंद पर धोनी ने लगाया बाउंड्री| फुल टॉस गेंद को डीप कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.5 ओवर (2 रन) सामने की तरफ गेंद को हीव किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए दूसरा भी पूरा कर लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच माही और जाडेजा द्वारा|
16.4 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री धोनी के बल्ले से निकलती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर एक टप्पा खाकर गई| संजू गेंद को पकड़ने गए लेकिन उनके हाथ को लगती हुई गेंद झटकी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भगाकर तेज़ी से बाई के रूप में सिंगल लिया|
16.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की तरफ खेला जहाँ से एक रन हो गया|
16.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| एक टप्पे के बाद कीपर तक गई गेंद| 133/5 चेन्नई, अब चार ओवर शेष, कितने स्कोर बनने चाहिए?
15.5 ओवर (1 रन) जाडेजा ने मिड विकेट की दिशा में लो फुल टॉस गेंद को खेला और एक रन से संतुष्ट हुए|
15.4 ओवर (1 रन) एक और धीमी गति की गेंद| माही ने उसे मिड ऑन की दिशा में चिप किया| फ़िज़ ने कैच का चांस लिया लेकिन उनके ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
15.3 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद| कटर से धोनी को चकमा देना चाहा लेकिन माही ने उसे डिफेंड कर दिया|
15.2 ओवर (2 रन) एक बार फिर से दुग्गी!! इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को मारा| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
15.1 ओवर (2 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर से हुई हलकी सी चूक जिसका फायदा उठाते हुए धोनी ने दो रन चुरा लिए| कमाल की रनिंग विकटों के बीच|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फिलहाल माही आर्मी ने इस पिच पर पार स्कोर तो बना लिया है और उसके पास ऐसे गेंदबाज़ भी हैं जो इस टोटल को डिफेंड कर सके| इस पारी में सैमसन ने कुल 6 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए सबसे सफल रहे चेतन सकरिया जिनके खाते में तीन बड़ी विकेट गई जिसमें धोनी का भी ड्रीम विकेट शामिल है| उनके अलावा मॉरिस को 2, जबकि फ़िज़ और तेवतिया को 1-1 विकेट हासिल हुई| राजस्थान की तरफ से युवाओं द्वारा सटीक लाइन और लेंथ देखने को मिली जो काबिले तारीफ़ है लेकिन 188 रनों का ये स्कोर राजस्थान के लिए ही आसान नहीं होगा|