Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
धोनी ने अपने शहर के दर्शकों को रोमांचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने आखिरी 52 रन तो केवल 12 गेंद पर बनाए। धोनी ने 16 गेंद पर अर्द्धशतक पूरा करके चैंपियन्स लीग में नया रिकॉर्ड बनाया।
रैना और धोनी ने फिर से साबित किया कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में उन्हें क्यों खतरनाक माना जाता है। रैना ने 57 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर पारी संवारी तो धोनी ने 19 गेंद पर आठ छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन ठोककर घरेलू दर्शकों के सामने धमाल मचाया।
चेन्नई की टीम इन दोनों की आकर्षक पारियों से चार विकेट पर 202 रन बना गई। कप्तान शिखर धवन (48) और पार्थिव पटेल (38) ने सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बीच में मिले झटकों के कारण उसकी टीम डेरेन सैमी की 25 गेंद पर 50 रन की विस्फोटक पारी के बावजूद सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई।
चेन्नई ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और वह ग्रुप-बी में आठ अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। सनराइजर्स की यह पहली हार है और उसके अब दो मैच में चार अंक हैं। धोनी ने अपने शहर के दर्शकों को रोमांचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने आखिरी 52 रन तो केवल 12 गेंद पर बनाए। धोनी ने 16 गेंद पर अर्द्धशतक पूरा करके चैंपियन्स लीग में नया रिकॉर्ड बनाया।
पिछला रिकॉर्ड कीरेन पोलार्ड (18 गेंद) के नाम पर था। उन्होंने तिसारा परेरा के एक ओवर में पांच छक्कों की मदद से 34 रन बटोरकर नया रिकॉर्ड बनाया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेंद्र सिंह धोनी, सबसे तेज 50, तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, चैंपियंस लीग 2013, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, Champions League, Chennai Superkings, Sunrisers Hyderabad, Mahendra Singh Dhoni Record, Fastest Fifty Record