विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म को देखने को उत्सुक हैं ब्रेट ली

Also Read in
सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म को देखने को उत्सुक हैं ब्रेट ली
ब्रेट ली का फाइल फोटो
  • कहा-क्रिकेटरों की जिंदगी पर फिल्म देखना शानदार होता है
  • वह बेहतरीन खिलाड़ी और बहुत अच्छे इंसान हैं
  • इस फिल्म में तेंदुलकर ने खुद ही अपनी भूमिका निभाई है
मुंबई: मैदान पर भले ही वे एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे हों लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म को देखने के लिये उत्सुक हैं। ली अभी ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'अनइंडियन' के जरिये फिल्मों में पदार्पण कर रहे हैं।

वह तेंदुलकर की जीवनी पर बनी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म में तेंदुलकर ने खुद ही अपनी भूमिका निभाई है।

ली ने कहा, ''क्रिकेटरों की जिंदगी पर फिल्म देखना शानदार होता है। मैं सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्म को देखने के लिये उत्सुक हूं। वह बेहतरीन खिलाड़ी और बहुत अच्छे इंसान हैं।''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रेट ली, सचिन तेंदुलकर, अनइंडियन, Brett Lee, Sachin Tendulkar, Unindian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com