विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कोच डेरेन लीमन ने बांग्‍लादेश दौरे से पहले मेजबान टीम को जारी की यह चेतावनी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच डेरेन लीमन ने बांग्‍लादेश दौरे से पहले मेजबान टीम को चेतावनी जारी की है.

ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कोच डेरेन लीमन ने बांग्‍लादेश दौरे से पहले मेजबान टीम को जारी की यह चेतावनी
डेरेन लीमन ने कहा है कि वेतन विवाद के कारण मिले ब्रेक के बाद उनके खिलाड़ी तरोताजा हैं (फाइल फोटो)
  • कहा-वेतन विवाद के 'ब्रेक' के बाद तरोताजा हैं हमारे खिलाड़ी
  • इस विश्राम से हमारी टीम को मिल सकता है भरपूर फायदा
  • एक दशक बाद बांग्‍लादेश का दौरा कर रही ऑस्‍ट्रेलिया टीम
सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच डेरेन लीमन ने बांग्‍लादेश दौरे से पहले मेजबान टीम को चेतावनी जारी की है. लीमन ने कहा कि भुगतान विवाद के कारण कुछ समय के लिये बेरोजगार रही उनकी टीम बांग्लादेश दौरे के लिए कमर कसकर तैयार है और भुगतान विवाद के कारण मिले आराम से खिलाड़ि‍यों को तरोताजा होने का अवसर मिला है. उन्‍होंने कहा कि इस विश्राम से टीम को भरपूर फायदा मिल सकता है. कोच ने कहा कि वह डार्विन में दो सप्ताह के शिविर में अपनी 14 सदस्यीय टीम को पूरी तरह से तैयार कर देंगे. ऑस्ट्रेलिया टीम अगले शुक्रवार को दो टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी.

यह भी पढ़ें : वेतन विवाद का असर, ऑस्‍ट्रेलिया 'ए' टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द 

गौरतलब है कि जून में चैंपियन्स ट्राफी से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लगभग 230 खिलाड़ी वेतन विवाद के कारण एक महीने से भी अधिक समय तक बेरोजगार रहे. इस विवाद का पिछले सप्ताह ही समाधान हुआ. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम एक दशक से भी अधिक समय बाद बांग्लादेश के अपने पहले दौरे पर जा रही है लेकिन लीमन ने कहा कि विवाद के कारण खिलाड़ियों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : तेज गेंदबाज पेटिंसन बांग्‍लादेश दौरे पर जाने वाली ऑस्‍ट्रेलिया टीम से बाहर

लीमन ने कहा, ‘जब तक आप वहां नहीं पहुंचते तब तक कुछ नहीं कह सकते लेकिन हम अगले सप्ताह में काफी तैयार हो जाएंगे. सभी खिलाड़ी अपनी प्रांतीय टीमों के साथ कुछ अभ्यास कर रहे थे.’ उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि वेतन विवाद के दौरान भी वे तैयारी कर रहे थे. जहां तक फिटनेस की बात है तो काफी मजबूत और फिट हैं और यह वास्तव में खुशी की बात है. उन्हें अब बस रवाना होने से पहले अपने कौशल को शीर्ष स्तर पर लाना है.’

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जीत पर यह बोले गावस्‍कर



गौरतलब है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से चला आ रहा वेतन विवाद का इसी माह की शुरुआत में समाधान हुआ है. इस विवाद के खत्म होने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के बांग्लादेश दौरे की राह साफ हुई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलिस्टर निकोलसन के बीच नए करार को लेकर सहमति बन गई है. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है, "करार पर सहमति क्रिकेट के खेल के लिए निश्चित रूप से अहम थी. इसके तहत सभी राज्य और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तुरंत अनुबंध में शामिल किया जाएगा. " (इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darren Lehmann, Bangladesh Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com