पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन(Mohammad Hasnain) के गेंदबाजी एक्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हरी झंडी दे दी है जिससे वह सभी स्तर के क्रिकेट में खेल सकते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को कहा कि हसनैन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है और फिर से हुई जांच में उनकी कोहनी आईसीसी (ICC) के वैध गेंदबाजी नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के अंदर मुड़ी पायी गयी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में हसनैन के एक्शन को संदिग्ध पाए जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. पीसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की थी. पीसीबी ने कहा, ‘‘इसलिये वह अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी बहाल कर सकता है जिसमें विश्व स्तर पर घरेलू क्रिकेट शामिल है.'' हसनैन के गेंदबाजी एक्शन के बारे में फरवरी में रिपोर्ट की गयी थी जब वह आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे थे जिसके बाद वह आईसीसी की निगरानी में हुए समीक्षा परीक्षण में गेंदबाजी एक्शन में विफल हो गये थे.
यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या उमरान मलिक को मौका देंगे ऋषभ पंत ! नए कप्तान ने रखी अपनी राय
आपको बता दें कि मोहम्मद हसनैन पाकिस्तान के लिए 18 टी20 और 8 वनडे मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. उनके नाम अभी तक 12 वनडे विकेट और 17 टी20 विकेट हैं. पाकिस्तान के इस गेंदबाज की खासियत है कि ये ना सिर्फ 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं बल्कि गेंद को स्विंग कराने में भी माहिर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं