विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2012

धोनी खुद अपनी कब्र खोद रहे हैं और बोर्ड खामोश है : बेदी

धोनी खुद अपनी कब्र खोद रहे हैं और बोर्ड खामोश है : बेदी
बिशन सिंह बेदी ने खुलकर धोनी की कप्तानी के विवाद पर बोलने के लिए मोहिंदर अमरनाथ की तारीफ की। उन्होंने राहुल द्रविड़ की भारतीय खिलाड़ियों में तकनीक की कमी पर टिप्पणी की भी प्रशंसा की।
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने नागपुर पिच पर भड़कते हुए इसे 'शर्मनाक' करार दिया और भारतीय टीम की रणनीति में दूरदर्शिता का अभाव बताया।

इस महान स्पिनर ने ट्विटर पेज पर लिखा, नागपुर में फिर शर्मनाक पिच। भारतीयों को अपनी इस अदूरदर्शी रणनीति का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। धोनी खुद अपनी कब्र खोद रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट को क्यों साथ ले जा रहे हैं? बीसीसीआई चुप है।

बेदी को लगता है कि भारतीय टीम को अपने इस अदूरदर्शी रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस अनुभवी खिलाड़ी को लगता है कि मौजूदा कप्तान ने अपनी कब्र खुद खोदने का फैसला कर लिया है, लेकिन उसे भारतीय क्रिकेट को अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए, जबकि बीसीसीआई इस पर चुप्पी साधे हुए है।

बिशन सिंह बेदी ने खुलकर धोनी की कप्तानी के विवाद पर बोलने के लिए मोहिंदर अमरनाथ की तारीफ की। उन्होंने राहुल द्रविड़ की भारतीय खिलाड़ियों में तकनीक की कमी पर टिप्पणी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, जिम्मी अमरनाथ और द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनकी ईमानदार टिप्पणियों के लिए सलाम।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, बिशन सिंह बेदी, नागपुर पिच, बीसीसीआई, मोहिंदर अमरनाथ, MS Dhoni, Bishan Singh Bedi, Mohinder Amarnath, BCCI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com