विज्ञापन

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 'सबसे बड़ा रिकॉर्ड', सिर्फ कुछ कदम दूर, बनेंगे 19 साल में पहले गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar Record Most Wicket in a Season IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की नजर 35 साल की उम्र के बाद आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के लिए 4 विकेट की जरुरत है.

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 'सबसे बड़ा रिकॉर्ड', सिर्फ कुछ कदम दूर, बनेंगे 19 साल में पहले गेंदबाज
Bhuvneshwar Kumar Record Most Wicket in a Season IPL 2026:

Bhuvneshwar Kumar Record Most Wicket in a Season IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में कमाल करते हुए प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. रविवार को धर्मशाला में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रन से धूल चटा दी. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु इस सीजन में आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. सीजन के अपने 13वें मैच में आरसीबी की यह 9वीं जीत थी और अब वह 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर यानी शीर्ष पर शान से बैठी है.

पंजाब किंग्स के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार

आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत में गेंदबाजों का रोल सबसे बड़ा रहा. पंजाब के सामने रनों का बचाव करते हुए बेंगलुरु के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की. टीम के लिए रसिख सलाम डार ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों में 36 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अपनी क्लास दिखाई और 4 ओवर में 38 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट चटकाकर पंजाब की कमर तोड़ दी.

भुवनेश्वर के निशाने पर 'सबसे बड़ा रिकॉर्ड'

इस मैच में 2 विकेट लेते ही अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बहुत बड़े महा-रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं. आईपीएल के 19 साल के इतिहास में भुवनेश्वर कुमार 35 साल की उम्र पार करने के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनने की राह पर हैं. भुवनेश्वर आने वाले मैचों में 4 विकेट लेने के साथ ही इमरान ताहिर के 2019 सीजन में लिए गए 26 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो 35 साल की उम्र के बाद एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल इमरान ताहिर (26 विकेट, साल 2019) के नाम है. भुवनेश्वर कुमार इस सीजन में अब तक 23 विकेट चटका चुके हैं और वो ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 4 विकेट दूर हैं. इस मामले में उन्होंने आशीष नेहरा (22 विकेट, 2015), ट्रेंट बोल्ट (22 विकेट, 2025) और अनिल कुंबले (21 विकेट, 2009) जैसे दिग्गजों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. आरसीबी अब प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, ऐसे में भुवी के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के कई मौके होंगे.

35 साल की उम्र के बाद एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट

26 - इमरान ताहिर 2019 में

23 - भुवनेश्वर कुमार 2026 में

22 - आशीष नेहरा 2015 में

22 - ट्रेंट बोल्ट 2025 में

21 - अनिल कुंबले 2009 में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com