विज्ञापन

रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप का सपना टूटा, सेलेक्टर्स आगे नहीं देंगे मौका, लॉर्ड्स में खेल सकते हैं करियर का आखिरी मैच- रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है.

रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप का सपना टूटा, सेलेक्टर्स आगे नहीं देंगे मौका, लॉर्ड्स में खेल सकते हैं करियर का आखिरी मैच- रिपोर्ट
BCCI Selectors decided to move From Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन वह जिस तरह से संघर्ष कर रहे हैं, उससे सेलेक्टर्स अपना मन बना चुके हैं. रोहित अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं. गुरुवार को सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 26 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्हें 47 गेंद लगी. रोहित पारी के दौरान कभी भी टच में नजर नहीं आए. जबकि पहले मुकाबले में वो सिर्फ 11 रन बना पाए थे. वहीं अब खबर है कि सेलेक्टर्स ने इस दाएं हाथ के ओपनर से आगे देखने का फैसला कर लिया है और रोहित को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. ऐसे में भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज का तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है.

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे इस फ़ॉर्मेट में रोहित शर्मा का आखिरी मैच हो सकता है. क्योंकि बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें बता दिया है कि वे इस सीरीज़ के बाद उनसे आगे बढ़ने का फ़ैसला कर चुके हैं. मतलब स्पष्ट है रोहित को आगे मौके नहीं मिलेंगे. 

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेलेक्शन कमिटी ने पिछले हफ़्ते कोच गौतम गंभीर के साथ शर्मा से बात की थी और भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बताया था. सेलेक्शन कमिटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है जो लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं, और यह साफ़ है कि कमिटी 2027 के 50-ओवर वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को इस भूमिका में नहीं देख रही है.

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बोर्ड के एक सूत्र ने बताया,"चयनकर्ताओं ने रोहित को सूचित कर दिया है कि वह इंग्लैंड दौरे के बाद उनकी योजना में नहीं हैं और वे इस सीरीज के बाद उनसे आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे, खासकर अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद. चयनकर्ताओं ने उनके भविष्य का फैसला करने के लिए गेंद शर्मा के पाले में छोड़ दी है."

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज के इतर बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों से भी बात की थी और सलामी बल्लेबाज सेलेक्टर्स के इस फैसले से खुश नहीं हैं. भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के कुछ घंटों बाद, रोहित ने टी20 से संन्यास ले लिया था. इसके बाद 7 मई, 2025 को उन्होंने आईपीएल के दौरान टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, जिसकी घोषणा उन्होंने भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से की थी. 

जब से रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, तब से चयन समिति, टीम प्रबंधन के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक युवाओं को तैयार करना चाहती थी. जयसवाल जैसे खिलाड़ियों को शतक बनाने के बावजूद बेंच पर बैठना पड़ा. चयन समिति ने पिछले साल ही उनकी वनडे कप्तानी अपने हाथ में ले ली थी, क्योंकि चयनकर्ताओं ने भारत की 50 ओवर की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली ने अर्धशतक के साथ कि विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, अब निशाने पर संगाकार

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दो असिस्ट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com