विज्ञापन

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में हो रही देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है. क्या दूसरे मैच में वैभव डेब्यू करेंगे और इतिहास रच पाएंगे.

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में हो रही देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
BCCI react on Vaibhav Sooryavanshi Debut: बीसीसीआई ने तोड़ा चुप्पी

BCCI on delay in Vaibhav Sooryavanshi Debut: आयलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हुआ तो सभी को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 15 साल के खिलाड़ी का डेब्यू हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है जिसने फैन्स और पूर्व दिग्गजों को हैरान कर दिया है. अब वैभव के डेब्यू में हो रही देरी को लेकर बीसीसीआई ने रिएक्ट किया है. बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही करार दिया है. 

ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले दूसरे टी-20I मैच से पहले, BCCI के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की बढ़ती मांग पर बात की और टीम मैनेजमेंट का बचाव किया. टाइम्स नाउ से बात करते हुए शुक्ला ने कहा, "हमारा भी यही मानना ​​है कि वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल के दौरान यह साबित भी किया है. मैंने टीम मैनेजमेंट और कोच के खिलाफ कई कमेंट्स देखे हैं, लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि आखिरी फैसला कोच और कप्तान ही लेंगे. वे हालात पर नजर रखे हुए हैं और जब भी सही मौका मिलेगा, वे उन्हें जरूर मौका देंगे."

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, ऐसे फैसले टीम मैनेजमेंट की समझ पर छोड़ देने चाहिए, मुझे समझ नहीं आता कि इस बारे में ऐसी गैर-जरूरी बातें क्यों की जा रही हैं."

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप जीतने वाली ओपनिंग जोड़ी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा बनाए रखने का फैसला किया है।. 15 साल और 90 दिन से ज्यादा उम्र के वैभव सूर्यवंशी, भारत के लिए पुरुषों के क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. 1989 में पाकिस्तान के ख़िलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करते समय तेंदुलकर की उम्र 16 साल और 205 दिन थी.

वैभव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की T20 टीम में जगह मिली. आईपीएल में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' और 'ऑरेंज कैप' विजेता रहे और 237.30 के ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड जैसे बड़े बॉलर्स का भी डटकर सामना किया था. 

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20  मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं, जो 4 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की काबो वर्डे के खिलाफ रोमाांचक जीत, मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com