- इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के प्रायोजन अधिकार मिले
- हर मैच के लिए लगी थी 3.80 करोड़ रुपए की बोली
- बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने की घोषणा
पेटीएम की मालिक ‘वन 97 कम्यूनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड' ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिये प्रायोजन अधिकार हासिल बरकरार किए, इसमें प्रत्येक मैच की बोली 3.80 करोड़ रुपए लगी थी. बीसीसीआई ने बुधवार को पेटीएम के साथ नए करार की घोषणा की जिसने 2015 में चार साल के लिये ये अधिकार हासिल किए थे. बीसीसीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘बोली 326.80 करोड़ रुपए की थी जो 2019-23 घरेलू सत्र के लिये दी जानी थी. विजयी बोली 3.80 करोड़ रुपए के लिये रही जिससे पिछले मैच की तुलना में 58 प्रतिशत का इजाफा हुआ.'
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने विव रिचर्ड्स के साथ पोस्ट किया यह फोटो..
NEWS: @Paytm awarded title sponsorship rights for BCCI International and Domestic seasons 2019-23.
— BCCI (@BCCI) August 21, 2019
More details here - https://t.co/r6LDGtpUAC #TeamIndia pic.twitter.com/O3XHAD0F84
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने बयान में कहा, ‘मुझे यह घोषणा करके खुशी हो रही है कि पेटीएम बीसीसीआई की घरेलू सीरीज का टाइटल प्रायोजन होगा. पेटीएम भारत की नयी पीढ़ी की कंपनियों में से एक है. हमें गर्व है कि पेटीएम भारतीय क्रिकेट के साथ प्रतिबद्धता जारी रख रहा है.'
पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘हम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने लंबे जुड़ाव को जारी रखकर काफी रोमांचित हैं. भारतीय क्रिकेट के साथ हमारी प्रतिबद्धता हर सत्र मजबूत हो रही है.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं