विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

चैंपियंस ट्रॉफी : बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के लिए आज 'करो या मरो' वाला मैच

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी. मेजबान इंग्लैंड से मात खाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण दोनों टीमों के पास एक-एक अंक है.

चैंपियंस ट्रॉफी : बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के लिए आज 'करो या मरो' वाला मैच
दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. ( फाइल फोटो )
  • आज दोनों टीमों के लिए है जीतना जरूरी
  • दोनों टीमों के पास हैं एक-एक अंक
  • हारने पर देखना पड़ सकता है बाहर का रास्ता
नई दिल्ली:

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी. मेजबान इंग्लैंड से मात खाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण दोनों टीमों के पास एक-एक अंक है और सेमीफाइनल में जाने के लिए दोनों को ये मैच हर हाल में जीतना होगा. 

इंग्लैंड में पहले ही दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अगर वह आस्ट्रेलिया से मुकाबला हार जाती है तो बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में नहीं जा पाएंगी. किवी टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश एक बार फिर अपने इन फॉर्म बल्लेबाज तमीम इकबाल पर निर्भर करेगी. तमीम के अलावा बांग्लादेश की बल्लेबाजी शाकिब अल हसन और मुश्फीकुर रहीम पर भी निर्भर करेगी.

गेंदबाजी में मशरफे मुर्तजा और मुस्ताफिजुर रहमान पर गेंदबाजी का भार होगा. वहीं दूसरी तरफ किवी टीम की उम्मीदें अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज केन विलियमसन से अच्छे प्रदर्शन होने की होंगी. कप्तान होने के नाते उन पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. अगर बांग्लादेश के खिलाफ किवी टीम के कप्तान विफल हो जाते हैं तो उसके पास ल्यूक रौंची, अनुभवी रॉस टेलर और मार्टिन गुप्टिल टीम को संभालने का माद्दा रखते हैं.  गेंदबाजी में ट्रेंट बाउल्ट और टिम साउदी पर किवी टीम की जिम्मेदारी होगी. 

टीमें : 

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), इमरुल कायेस, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मोसाद्देक हुसैन, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, सब्बीर रहमान, शफीउल इस्लाम, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, सुंजामुल इस्लाम, तमीम इकबाल, तस्कीन अहमद. 

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रैंट बाउल्ट, नील ब्रूम, कोलिन डी ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, मिशेल मैक्लेघन, एडम मिलने, जैम्स नीशाम, जीतन पटेल, ल्यूक रैंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champion Trophy 2017, ICC Champions Trophy, New Zealand, Bangladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com