तमाम पूर्व क्रिकेटर कमेंटेटरों में अजय जडेजा उन उंगलियों पर गिने जा सकने वाले दिग्गजो में से एक हैं, जो एकदम खरा-खरा बोलते हैं. जडेजा की बातों में बहुत हद तक सत्य का आभास होता है. बांग्लादेश के हाथों रविवार को मिली 1 विकेट से हार पर जहां अलग-अलग दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं, जो जडेजा ने भी मैच का पोस्टमार्टम अपने ही अंदाज में किया है. बांग्लादेश की हार इसलिए अभी तक चुभ रही है क्योंकि उसकी आखिरी विकेट की जोड़ी ने 51 रन जोड़कर भारत से लगभग जीता हुआ मुकाबला छीन लिया. जडेजा ने टीम इंडिया को खेल का सम्मान न करने के लिए आड़े हाथ लिया है.
SPECIAL STORIES:
विराट के इस सुपर से ऊपर कैच ने लूट ली महफिल, देखते ही देखते वीडियो हुआ वायरल
हार के बाद सोशल मीडिया बुरी तरह रोहित पर बरसा, कप्तानी को लेकर चोपड़ा ने भी उठाए सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ घर में बुरी तरह हारा पाकिस्तान, जानिए अंग्रेज़ों की जीत के 3 बड़े कारण
जडेजा ने सोनी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि इन दिनों बहुत ज्यादा समीक्षा हो रही हैं. और यह लगभग पैरालिसिस जैसा हो गया है. अगर आप विश्व कप से पहले यह तय करते हो कि आप कैसा खेलने जा रहे हैं, तो इस सूरत में आज के हालात में ठीक वैसा ही हुआ है. आप आउट होंगे, आप गलतियां करेंगे, लेकिन अगर आप पचास ओवर लड़ते हुए आउट होते, तो यह पूरी तरह अलग होता.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारत के लिए वनडे में कप्तानी कर चुके जडेजा ने कहा कि मैं यह कहूंगा कि भारत की गेंदबाजी काफी अच्छी थी, लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको बॉलर ने आउट किया. आप कभी भी डिफेंसिव जोन में नहीं गए. आप अभी भी अटैकिंग जोन में हैं और मैच के बीस प्रतिशत हिस्से में बल्लेबाजी करने के लिए आपके पुछल्ले बल्लेबाज उपस्थित ही नहीं रहे. वहीं, भारत के उलट यह बांग्लादेश के पुछल्ले मेहदी हसन मिर्जा थे, जिन्होंने बाकी निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.
जडेजा ने कहा कि आप खेल को पहले से ही यह तय कर चुके हो कि आप इस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं. यह खेल इतना आसान नहीं है और आपको हर दिन इसका सम्मान करना होता है. क्रिकेट की खास बात यह है कि हालात खेल को नियंत्रित करते हैं. और अगर आप खेल का सम्मान नहीं करोगे, हालात का सम्मान करते हुए नहीं खेलोगे, तो ऐसा परिणा होगा ही होगा. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि यहां निराशा कुछ ज्यादा है. ऐसा पहली या आखिरी बार नहीं हुआ है कि भारत ऐसे आउट हुआ है. अगर स्कोर का बचाव करते हुए आप दस ओवर पहले आउट हो जाते हैं, तो यह समझ में आता है. लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर बाकी हैं और आप अटैकिंग जोन में हैं, तो कहीं न कहीं यह सोच में कही या सही सोच का अभाव है.
ये भी पढ़े-
* विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर को लेकर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, बताई अपनी पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं