विज्ञापन

Babar Azam का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 में तोड़ दिया क्रिस गेल का World Record, सबसे तेज किया यह कारनामा

Babar Azam Creates History: पेशावर ज़ल्मी के लिए खेली गई इस पारी के बाद, बाबर आज़म के पूरे T20 करियर में अब कुल 12,074 रन हो गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (T20) में सबसे तेजी से 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज करा दिया है. 

Babar Azam का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 में तोड़ दिया क्रिस गेल का World Record, सबसे तेज किया यह कारनामा
Babar Azam World record in T20: बाबर आजम का धमाका

Babar Azam record in T20: भले ही बाबर आजम को टी-20 का बल्लेबाज नहीं माना जा रहा है और उनकी खूब आलोचना हो रही है लेकिन उनके रिकॉर्ड इन बातों को झुठला रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बाबर आजम ने टी-20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बाबर आजम अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं .बाबर ने केवल 338 पारियों में 12000 रन बनाने का कमाल किया है. वहीं, क्रिस गेल ने 12000 टी-20 रन 343 पारी में बनाए थे. विराट कोहली ने अपने करियर में 12000 टी20 रन 360 पारी में बनाने का कमाल किया था. 

पारियों के हिसाब से टी20 में सबसे तेज 12000 रन 

रैंकबल्लेबाज पारी
1बाबर आजम 338
2क्रिस गेल 343
3विराट कोहली360
4डेविड वॉर्नर368

बाबर ने पीएसएल में इस कारनामे को पूरा करने में सफल रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 का 17वां मैच 9 मार्च (गुरुवार) को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर ज़ल्मी और कराची किंग्स के बीच खेला गया.  इस मैच में जिस खिलाड़ी पर सबकी नज़रें टिकी थीं, वह थे बाबर आज़म, जो पेशावर ज़ल्मी की कप्तानी कर रहे हैं. बल्ले से उनका प्रदर्शन शानदार रहा और ज़ल्मी ने पहली पारी में 246/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया.  बाबर ने 51 गेंदों में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई; उनकी इस पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस पारी के साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के नाम दर्ज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

पेशावर ज़ल्मी के लिए खेली गई इस पारी के बाद, बाबर आज़म के पूरे T20 करियर में अब कुल 12,074 रन हो गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (T20) में सबसे तेजी से 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज करा दिया है. 

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com