क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में हुए सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हरा दिया. 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक समय मैच में 34 रनों के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार जाएगी. लेकिन एलेक्स कैरी और मिशेल मार्श ने सुनिश्चित किया कि उनकी टीम टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करे. 80 के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के बाद एलेक्स कैरी और मिशेल मार्श के बीच छठे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई और इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में ला दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद लगातार दो गेंदो पर दो विकेट गंवाए और न्यूजीलैंड ने एक बार फिर मैच में वापसी की. लेकिन अंत में एलेक्स कैरी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आठवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम के लिए जीत का चौका लगाया.
हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा, क्योंकि जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, जब कमिंस ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. इसी दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर एलेक्स कैरी खड़े थे, जिन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए दो रनों की जरुरत थी. अगर कमिंस चौका ना जड़ते हो कैरी अपना शतक पूरा कर पाते, इसकी संभावना थी.
Pat Cummins robbed Alex Carey well deserved 💯 and hit the winning runs against New Zealand on the last ball of the over when Alex Carey was batting on 98 at the other end. He said he was not aware of his teammate's score.
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) March 11, 2024
Pat Cummins " I had no idea he was on 98 " (Smile)… pic.twitter.com/teHdUH9rom
बेन सियर्स न्यूजीलैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का 65वां ओवर फेंकने आए थे. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 7 रनों की जरुरत थी. इस दौरान एलेक्स कैरी 93 रन बनाकर खेल रहे थे. बेन सियर्स की पहली गेंद पर एलेक्स कैरी ने चौका जड़ा था. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया और स्ट्राइक पैट कमिंस को दी. पैट कमिंस ने इसके बाद तीन गेंदें खेली और कोई रन नहीं बनाया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा और इस तरह से एलेक्स कैरी 98 रनों पर नाबाद रहे. एलेक्स कैरी ने 123 गेंदों में 15 चौकों के दम पर नाबाद 98 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.
वहीं जब मैच के बाद पैट कमिंस से इसको लेकर सवार पूछा गया तो पैट कमिंस ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता था कि एलेक्स कैरी 98 रनों पर खेल रहे हैं. वहीं मैच के बाद एलेक्स कैरी ने शतक से चूकने पर कहा कि वो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रहकर खुश थे और दूसरी गेंद का सामना नहीं करना चाहता थे. बता दें, एलेक्स कैरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.
यह भी पढ़ें: "हम कोई भी फैसला लेने से..." एक साल में दो बार टूर्नामेंट के आयोजन पर IPL चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: AUS vs NZ: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार, ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे पलटा मुकाबला, बना ये बड़ा रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं