विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2021

Aus vs Ind: इन कड़े शब्दों का इस्तेमाल सिराज के लिए मेजबान दर्शकों ने किया, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा

Aus vs Ind 3rd Test: खेल लगभग 10 मिनट रुका रहा जिसके बाद स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी और न्यू साउथ वेल्स पुलिस के कर्मचारी संबंधित स्टैंड में गए जहां से अपशब्द कहे जा रहे थे. समीप के क्षेत्र में बैठे लोगों से बात करने के बाद पुलिस ने छह समर्थकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया और अब ये न्यू साउथ वेल्स पुलिस की हिरासत में हैं.

Aus vs Ind: इन कड़े शब्दों का इस्तेमाल सिराज के लिए मेजबान दर्शकों ने  किया, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा
Aus vs Ind: मोहम्मद सिराज अंपायर को इशारा कर जानकारी देते हुए
सिडनी:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अधिकारी ने आरोप लगाया है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को रविवार को तीसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई दर्शकों के एक समूह ने नस्ली टिप्पणियां करते हुए बहुत ही कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया. इन दर्शकों को बाद में सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) से बाहर कर दिया गया.  सिराज और टीम के उनके सीनियर साथी जसप्रीत बुमराह को शनिवार को भी नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था जिसकी शिकायत भारतीय टीम प्रबंधन ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रैफरी डेविड बून से की थी. 

यह भी पढ़ें:  दर्शकों द्वारा नस्लीय टिप्पणी करने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मांगी माफी, 6 लोगों को स्टेडियम से किया बाहर

बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘सिराज को ‘ब्राउन डॉग'और ‘बिग मंकी'कहा गया जो दोनों नस्ली टिप्पणी हैं/ मैदानी अंपायरों को तुरंत इस मामले की जानकारी दी गई. वे बुमराह को भी लगातार अपशब्द कह रहे थे.' रविवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 86वें ओवर के दौरान सिराज को बाउंड्री से आकर स्क्वायर लेग अंपायर से बात करते देखा गया जिसके बाद गेंदबाजी छोर के अंपायर और बाकी सीनियर खिलाड़ी भी वहां आकर चर्चा करने लगे.

खेल लगभग 10 मिनट रुका रहा जिसके बाद स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी और न्यू साउथ वेल्स पुलिस के कर्मचारी संबंधित स्टैंड में गए जहां से अपशब्द कहे जा रहे थे. समीप के क्षेत्र में बैठे लोगों से बात करने के बाद पुलिस ने छह समर्थकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया और अब ये न्यू साउथ वेल्स पुलिस की हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने पर कोहली बोले-'मैंने भी घटिया बातें सुनी है"

पता चला है कि शनिवार को भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच अधिकारियों को दर्शकों के दुर्व्यवहार के बारे में बताया था, लेकिन तब तक वे स्टेडियम से जा चुके थे. सूत्र ने कहा, ‘असल में खिलाड़ी मैच के दौरान अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहते थे और फैसला किया गया कि दिन का खेल खत्म होने के बाद इस मामले की शिकायत की जाएगी. हालांकि अंपायरों ने हमें कहा कि जब भी इस तरह की कोई चीज हो तो खिलाड़ी तुरंत इसकी जानकारी दें.' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है और मेहमान टीम से माफी भी मांगी है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Board Of Control For Cricket In India, Ajinkya Madhukar Rahane, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com