- कोच रवि शास्त्री ने ट्रेनिंग सेशल की शेयर की तस्वीर
- सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुए रवि शास्त्री
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को
AUS Vs IND: भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे , 3 टी-20 और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ सीरीज के लिए जमकर अभ्यास भी कर रही है. ऐसे में टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर शेयर की है जिसपर फैन्स जमकर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल शास्त्री ने प्रैक्टिस सेशन की जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपने पेट को दबाए हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोग उन्हें भऱपूर ट्रोल कर रहे हैं. फैन्स का मानना है कि शास्त्री ने जानबूझकर अपने पेट को अंदर दबाकर फोटो खिंचवाई है. बता दें कि शास्त्री फिटनेस को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है.
PSL 2020 Final में बाबर आजम का धमाका, लगाई रिकॉर्ड्स, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
I can see your stomach pulling in to look good and fit with shikhar paaji
— Rahul Domai (@RahulDomai56) November 18, 2020
I can see your stomach pulling in to look good and fit with shikhar paaji
— Rahul Domai (@RahulDomai56) November 18, 2020
I think he is trying hard cover his stomach. Pushing it hard inside
— Satya4U (@satya4_u) November 18, 2020
Belly fat
— LALAN KUMAR PAIKARAY (@LalanPaikaray) November 18, 2020
रवि शास्त्री ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'काम पर लौट कर काफी खुश हूं." भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौट आएंगे. भारतीय टीम का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को होगा जो डे-नाइट होगा. विराट जल्द ही पिता बनने वाले हैं, ऐसे में उन्होंने बाकी टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया है.
भारत का इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम तय, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल
Kya bhai pet andar khich liye photo ke waqt
— Nagpur_santra (@nagpur_santra) November 18, 2020
Photo ka time pet andar kar liya..
— Harshit Mishra (@SarcasticHarsh3) November 18, 2020
ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बाकी बचे टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी किसे मिलती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो रही है. ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि रोहित को ही विराट की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाना चाहिए. वहीं, रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं. इससे पहले जब कभी भी कोहली टेस्ट में किसी कारणवश नहीं खेले हैं तो रहाणे भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखे हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं