विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2020

Aus vs Ind: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले नॉथन लॉयन ने साझा किया अपना लाइफटाइम ड्रीम

Aus vs Ind: इस अनुभवी स्पिनर ने अपना अंतिम टेस्ट इस साल जनवरी में खेला था जिसके बाद कोविड-19 से पूरी दुनिया में क्रिकेट बंद हो गया. उन्होंने कहा कि इस ब्रेक ने उनकी अच्छा करने की भूख को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा, ‘शायद, इसने (ब्रेक ने) मेरे खेल के प्रति लगाव को और बढ़ा दिया है' 

Aus vs Ind: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले नॉथन लॉयन ने साझा किया अपना लाइफटाइम ड्रीम
Aus vs Ind: नॉथन लॉयन को आज के दौर का सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर माना जाता है
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर नाथन लियोन (nathan lyon) का कहना है कि कोविड-19 महामारी के कारण खेल से दूर रहने के कारण उन्हें टेस्ट क्रिकेट के रोमांच की कमी खली, लेकिन साथ ही वह मानते हैं कि इस ब्रेक ने उनके इस प्रारूप में 500 से ज्यादा विकेट हासिल करने के जोश को फिर से जगा दिया है. लियॉन (nathan lyon) 100 टेस्ट खेलने से महज चार मैच दूर हैं और उन्होंने अब तक 390 विकेट अपने नाम कर लिये हैं जो किसी ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट हैं.

यह भी पढ़ें: ...तो मैं धोनी की तरफ देखती तक नहीं, साक्षी ने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, VIDEO

उन्होंने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स'से कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं बेहतर हो रहा हूं और अब भी लगता है कि मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिये काफी योगदान कर सकता हूं.'लियॉन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से 500 और इससे ज्यादा विकेटों पर मैं नजर लगाये हूं.' लियॉन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट तक पहुंचने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे और ऐसा अगले साल के शुरू में ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में होगा.

यह भी पढ़ें: दौरा ढंग से शुरू नहीं हुआ, रिकी पोंटिंग ने शुरू कर दिया मनोवैज्ञानिक खेल, बोले कि...

इस अनुभवी स्पिनर ने अपना अंतिम टेस्ट इस साल जनवरी में खेला था जिसके बाद कोविड-19 से पूरी दुनिया में क्रिकेट बंद हो गया. उन्होंने कहा कि इस ब्रेक ने उनकी अच्छा करने की भूख को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा, ‘शायद, इसने (ब्रेक ने) मेरे खेल के प्रति लगाव को और बढ़ा दिया है' 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nathan Michael Lyon, Australia Vs India 2020-21, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com