विज्ञापन

Aus vs Ban: 'यह पहला कदम', मेगा रिकॉर्ड पर स्टार्क का विनम्र अंदाज, बांग्लादेश को दिया श्रेय

Mitchell Starc V/S Bangladesh: स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट लिए

Aus vs Ban: 'यह पहला कदम', मेगा रिकॉर्ड पर स्टार्क का विनम्र अंदाज, बांग्लादेश को दिया श्रेय
Australia vs Bangladesh: मिचेल स्टार सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच रहे
source: X

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रविवार को पारी और 51 रन से जीत के बाद कंगारू पेसर मिचेल स्टार्क ने माना कि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ नहीं था और उन्होंने पहले टेस्ट की जीत का श्रेय बांग्लादेश को दिया.  वहीं, दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने 4 सहित मैच में कुल 10 विकेट चटकाए और  इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ ही स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को पछाड़कर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वालों में दुनिया के 10वें नंबर के गेंदबाज बन गए हैं. 107 टेस्ट मैचों में स्टार्क के नाम अब 445 विकेट हो गए हैं.

प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद स्टार्क ने कहा, 'यह हफ्ता बहुत बेहतर रहा. हम जानते थे कि हम डार्विन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे, या फिर उस स्तर पर नहीं थे जो हम खुद से उम्मीद करते हैं. बांग्लादेश ने वास्तव में बहुत अच्छा खेला, इसलिए उनका श्रेय कम नहीं किया जा सकता. लेकिन हां, इस हफ्ते हमने खुद से जो उम्मीदें रखी थीं, वह हमें मिलीं, खासकर गेंद के साथ ऐसी पिच पर जिसने हमारी मदद की. तो, सीरीज 1-1 से बराबर रही, लेकिन यह हफ्ता हमारे लिए बहुत बेहतर रहा.'

अपनी निरंतरता और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बोलते हुए स्टार्क ने कहा, 'शरीर अभी भी साथ दे रहा है. हां मुझे इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत मजा आता है. टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए शिखर रहेगा

. और बाद में जब हम (जीत का) गाना गाते हैं और वह उसकी अगुवाई कर रहा होता है, तो वही मुख्य वजहों में से एक है कि हम ऐसा करना पसंद करते हैं, दिल से करना चाहते हैं. इसलिए, हां, मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए अपने शरीर से जितना हो सके उतना योगदान देना चाहूंगा.' विश्व का 10वें नंबर का बॉलर बनने पर स्टार्क ने कहा, 'मुझे अभी नहीं पता. मैं अभी भी खेल रहा हूं. नाथन ने मुझे याद दिलाया कि मैंने अभी सीढ़ी के पहले पायदान पर कदम रखा है और वह अभी भी ऊपर से मुझे नीचे देख रहे हैं. तो, अभी लंबा सफर तय करना बाकी है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Aaron Starc, India, Bangladesh, Australia Vs Bangladesh 08/22/2026 Auba08222026270224, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com