विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2025

Muhammad Waseem: UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में आज तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा

Muhammad Waseem World Record: यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Muhammad Waseem: UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में आज तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा
Muhammad Waseem: UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने एशिया कप 2025 के मुकाबले में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है.
  • मुहम्मद वसीम ने ओमना के खिलाफ 54 गेंदों में 69 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे.
  • यूएई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए, जिसमें अलीशान शराफ ने भी अर्द्धशतक लगाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Muhammad Waseem World Record: संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अबू धाबी में ओमना के खिलाफ एशिया कप 2025 के सातवें मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफ की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. मुहम्मद वसीम ने 54 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों के दम पर 69 रन बनाए. जबकि अलीशान शराफ ने 38 गेंदों में सात चौके और एक छक्के के दम पर 51 रनों की पारी खेली.

मुहम्मद वसीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने 2068 गेंदों में यह कारनामा किया था. खास बात यह है कि मुहम्मद वसीम से पहले कोई भी बल्लेबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2 हजार से कम गेंदों के अंदर इस आंकड़े तक नहीं पहुंचा है. मुहम्मद वसीम को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 1947 गेंद लगी हैं. 

3000 T20I रन के लिए सबसे कम गेंदें

  • 1947 मुहम्मद वसीम
  • 2068 जोश बटलर
  • 2077 एरोन फिंच
  • 2113 डेविड वार्नर
  • 2149 रोहित शर्मा

यह भी पढ़ें:  Duleep Trophy: RCB कैप्टन रजत पाटीदार की कैबिनेट में सजेगी एक और ट्रॉफी, 11 साल बाद चैंपियन बनी टीम

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: झल्लाए PCB ने हैंडशेक विवाद के बीच अपने ही अधिकारी पर गिरायी गाज- रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com