विज्ञापन

न्यूजीलैंड में कुलदीप यादव को एक भी मैच खेलने का नहीं मिलेगा मौका? अश्विन बोले- वह गंभीर की पहली पसंद नहीं रहे

अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है और उस खिलाड़ी के बारे में अपनी राय दी है जिसे न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिल सकता है.

न्यूजीलैंड में कुलदीप यादव को एक भी मैच खेलने का नहीं मिलेगा मौका? अश्विन बोले- वह गंभीर की पहली पसंद नहीं रहे
अश्विन का इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान

हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अक्सर कुलदीप यादव को दरकिनार किया है, जिससे बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाई जा सके या गेंदबाजी के अन्य विकल्पों को आजमाया जा सके. अगस्त में श्रीलंका के टेस्ट सीरीज के दौरान, पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद, कुलदीप को कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा था. जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कुलदीप भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें तीनों मैचों में से किसी में भी खेलने का मौका नहीं मिला.  

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जब उनकी टी20 टीम में वापसी हुई, तो रांची में वेस्टइंडीज के 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 53 रन देकर 1 विकेट लेने के बाद उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया.  इन तमाम बातों के बीच, दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव के प्रति  अपनी सहानुभूति जताई और कहा कि उनके साथ जो बर्ताव हो रहा है, वह अक्सर "अनुचित" होता है.

अश्विन ने  अपने यू-ट्यूब चैनल पर कुलदीप यादव को लेकर बात की और कहा, "कुलदीप ने पिछले कुछ सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है.  जब हालात उनके पक्ष में न हों, तो सारा दोष किसी एक गेंदबाज पर मढ़ देना गलत है. मौजूदा टीम प्रबंधन के तहत उन्हें प्राथमिकता नहीं दी गई है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है."

Latest and Breaking News on NDTV

अश्विन को डर है कि जब 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दौरा शुरू होगा तो कुलदीप को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है. खासकर टी-20 सीरीज में,  उन्होंने अनुमान लगाया कि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में, अगर वरुण चक्रवर्ती अपनील पसलियों की चोट से पूरी तरह उबर जाते हैं, तो उन्हें कुलदीप की जगह मुख्य स्पिन विकल्प के रूप में चुना जा सकता है.

अश्विन ने कहा, "दरअसल,  हार्दिक अभी वापस नहीं आए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड दौरे पर कुलदीप की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है.  हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी चोट से कैसे वापसी करते हैं." उन्होंने चिंता जताई कि रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडरों को शामिल करके, टीम निचले क्रम में बल्लेबाजी की गहराई को प्राथमिकता दे रही है, जिसकी वजह से शायद वे असली 'विकेट लेने वाले' गेंदबाजों को नजरअंदाज कर रहे हैं.

 उन्होंने कहा, "अगर हमारे पास रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, तो हो सकता है कि भारत किसी आक्रामक स्पिन विकल्प को टीम में शामिल न करे. मुझे उम्मीद है कि ऐसा न हो, लेकिन मुमकिन है कि हम फिर से उसी दिशा में आगे बढ़ें." अश्विन ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत न्यूजीलैंड की पिचों पर चार मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करता है, तो टीम प्रबंधन को ऐसे खिलाड़ियों को चुनना चाहिए जो मुख्य रूप से विकेट लेने में माहिर हों, न कि ऐसे ऑलराउंडरों को जो गेंदबाजी की धार को कम कर देते हैं.

न्यूजीलैंड T20I के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर [C], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें | गिल-रोहित ओपनर, नंबर 3 कोहली, जडेजा-भुवी बाहर, वसीम जाफर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | विराट कोहली का 'महंगा' रेस्टोरेंट! ₹15 लाख किराया, करोड़ों का सेटअप, देशभर में इतने आउटलेट, ऑल डिटेल

यह भी पढ़ें- विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Kuldeep Yadav, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com