विज्ञापन

VIDEO: हरभजन ने हार्दिक को बताया 'देवदास' तो आशीष नेहरा बोले- वो तो रोज पारो बदलता है

Ashish Nehra Cheeky Dig At Hardik Pandya Love Life: हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा के एक सवाल का आशीष नेहरा ने काफी मजेदार तरीके से जवाब दिया है.

VIDEO: हरभजन ने हार्दिक को बताया 'देवदास' तो आशीष नेहरा बोले- वो तो रोज पारो बदलता है
Ashish Nehra
  • आशीष नेहरा और उनकी पत्नी रुश्मा नेहरा हाल ही में हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था
  • पॉडकास्ट के दौरान आशीष नेहरा ने हार्दिक पंड्या की प्रेम जीवन पर मजेदार टिप्पणी करते हुए लोगों को हंसाया था
  • आशीष नेहरा ने कहा कि हार्दिक पंड्या रोज अपनी प्रेमिका बदलते हैं, जिससे सभी लोग जोर जोर से हंस पड़े थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ashish Nehra Cheeky Dig At Hardik Pandya Love Life: गुजरात टाइटंस के मौजूदा हेड कोच आशीष नेहरा और उनकी पत्नी रुश्मा नेहरा हाल ही में हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट 'हूज द बॉस' में एक साथ नजर आई थीं. इस दौरान चारों शख्स के बीच खूब सारी मजेदार बातें हुईं. हंसी-मजाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर का काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां इनके बीच एक मजेदार खेल खेला गया, जो कि फिल्मों के नाम के साथ क्रिकेटरों के नाम को जोड़ने का था.  

आशीष नेहरा के जवाब से हर कोई हो गया लोटपोट 

इस मजेदार बातचीत के दौरान आशीष नेहरा ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया. जिसे सुन हर कोई लोटपोट हो गया. गीता बसरा ने सवाल किया था, 'देवदास'. इसपर हरभजन सिंह ने जवाब देते हुए 'हार्दिक पंड्या' का नाम लिया. मगर आशीष नेहरा उनके इस जवाब से सहमत नजर नहीं आए. उन्होंने बीच में टोकते हुए कहा, 'क्यों? वो तो रोज पारो चेंज करता है मैंने सुना है.' इसके बाद वहां उपस्थित हर कोई जोर जोर से हंसने लगा. 

कौन है भारतीय टीम का 'खिलाड़ी नंबर वन'?

यही नहीं जब आशीष नेहरा से 'खिलाड़ी नंबर वन' के बारे में पुछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'शादी से पहले हरभजन लड़कियों के मामले में 'खिलाड़ी नंबर वन' था.'

टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं हार्दिक पंड्या

आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त हैं. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की तरफ से जलवा बिखेर चुके हैं. पंड्या जब गुजरात की टीम का हिस्सा थे. उस दौरान टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ही थे. यही वजह है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी तालमेल है. 

यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड हुआ स्वाहा, जानें अब T20 World Cup में किन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com