- मेलबर्न में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने हासिल किया नया मुकाम
- बनें एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान
- इससे पहले ग्रीम स्मिथ के नाम दर्ज था यह खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के जो रूट (Joe Root) ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को यहां अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गये. रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 50 रन बनाये जिससे वर्ष 2021 में कुल रन की संख्या 1680 पर पहुंच गयी और वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गये हैं.
रूट ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) (2008 में 1656 रन) के रिकार्ड को पीछे छोड़ा. ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (2012 में 1595 रन) इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूट यदि इंग्लैंड की दूसरी पारी में 109 रन बना लेते हैं तो वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी यह रिकार्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम पर है जिन्होंने 2006 में 1788 रन बनाये थे.
इस सूची में रूट अभी यूसुफ और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (1976 में 1710) के बाद तीसरे स्थान पर हैं. स्मिथ इस सूची में अब चौथे स्थान पर खिसक गये हैं.
रवि शास्त्री ने क्यों कहा, 'मेरा काम हर किसी के ब्रेड पर मक्खन लगाना नहीं है'
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं