विज्ञापन

डीपी बदली, PBKS का नाम हटाया...अर्शदीप ने इंस्टा पर चलाया सफाई अभियान, 200 से ज्यादा पोस्ट की डिलीट

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. उन्होंने ना सिर्फ इंस्टाग्राम से अपनी डीपी हटाई है बल्कि कई रील्स भी डीलीट की है.

डीपी बदली, PBKS का नाम हटाया...अर्शदीप ने इंस्टा पर चलाया सफाई अभियान, 200 से ज्यादा पोस्ट की डिलीट
Arshdeep Singh Undergoes Social Media Clean
  • भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई पोस्ट और वायरल वीडियो डिलीट किए हैं.
  • अर्शदीप ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है और इंस्टाग्राम बायो से पंजाब किंग्स का नाम हटा दिया है.
  • अर्शदीप का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, उन्होंने 14 मैचों में मात्र 14 विकेट लिए और अधिक रन दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार की रात इंस्टाग्राम पर सफाई अभियान चलाया है. उन्होंने ना सिर्फ अपनी डीपी बदली है बल्कि कई वीडियो में डीलीट किए हैं. इसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ वो वायरल वीडियो शामिल है, जिसपर 15 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ आए थे. बता दें, अर्शदीप का IPL 2026 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ़ 14 विकेट लिए और 10 रन प्रति ओवर से ज़्यादा दिए. पंजाब किंग्स इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर है.

अर्शदीप ने पिछले साल विराट कोहली के साथ जो रील पोस्ट की थी, उसमें अर्शदीप ने कोहली के साथ मज़ाक में कहा था कि अगर टारगेट बड़ा होता, तो पूर्व कप्तान लगातार तीसरी सेंचुरी बना सकते थे. अर्शदीप ने कहा था,"पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे." इसके जवाब में कोहली ने मज़ाक में कहा,"टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी पक्की थी ओस में." 

सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो अर्शदीप ने ना सिर्फ अपनी प्रोफाइल पिक बदली है बल्कि उन्होंने अपने इंस्टा बायो से पंजाब का नाम  भी हटाया है और करीब 200 से अधिक रील डिलीट की है. अर्शदीप की लेटेस्ट इंस्टाग्राम एक्टिविटी के पीछे का क्या कारण है, यह अभी साफ़ नहीं है, लेकिन अभी उनके अकाउंट पर सिर्फ़ 44 पोस्ट हैं - जो कुछ दिन पहले की तुलना में काफ़ी कम है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिलचस्प बात यह है कि अर्शदीप ने पोस्ट उस समय डिलीट की है, जब बीते दिनों ही बीसीसीआई ने आईपीएल में खिलाड़ियों और टीम के लिए कई तरह की पांबधियों का ऐलान किया था. यह नियम पहले से थे, लेकिन कई खिलाड़ियों ने इनकी सरेआम धज्जियां उड़ाई. अर्शदीप तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टीम बस में भी दिखे थे. बीसीसीआई की सख्ती के बाद रिपोर्ट्स आई कि पंजाब के खिलाड़ी अब मैदान और टीम बस के वीडियो सिर्फ़ फ़्रैंचाइज़ी के ऑफ़िशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर ही पोस्ट किए जाने चाहिए.

टीम के एक सोर्स ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था,"CEO ट्रेनिंग के बाद प्लेयर्स से बात करेंगे और BCCI की तरफ़ से जारी गाइडलाइंस पढ़कर सुनाएंगे. अभी कोई प्लेयर फ़ोकस में नहीं है. नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें सख्ती से फ़ॉलो किया जाना चाहिए."

यह भी पढ़ें: 'वर्कप्लेस पर फोन करके गाली दे रहे...' ट्रोलर्स पर भड़कीं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा, 'लो दित्ता एक पॉइंट' वीडियो पर दी सफाई

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ बेंगलुरु-गुजरात का क्वालीफायर-1 तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com