विज्ञापन

'मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था', डेरिल के साथ हुए झड़प पर अर्शदीप ने दी सफाई, जान बूझकर मारा था गेंद?

Arshdeep Singh Clarified His Heated Moment With Daryl Mitchell: अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल के साथ हुए विवाद पर सफाई दी है. उनका कहना है मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था. मैंने जान बूझ उन्हें गेंद नहीं मारी थी.

'मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था', डेरिल के साथ हुए झड़प पर अर्शदीप ने दी सफाई, जान बूझकर मारा था गेंद?
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh Clarified His Heated Moment With Daryl Mitchell: फाइनल मुकाबले में उस समय हर कोई हैरान रह गया जब बीच मैदान में डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह आमने सामने आ गए. दरअसल, भारत की तरफ से पारी का 11वां ओवर लेकर मैदान में आए अर्शदीप सिंह विकेट के तलाश में थे. वहीं डेरिल मिचेल कीवी टीम के विकेटों के पतझड़ के बीच पारी को संवारने में जुटे हुए थे. यहां मिचेल ने अर्शदीप के खिलाफ थोड़ा आक्रामक रूख अपनाया और देखते ही देखते दो चौके जड़ दिए. जिसके बाद अर्शदीप का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. अगली गेंद को जब मिचेल ने सामने की दिशा में रक्षात्मक तरीके से रोका तो अर्शदीप ने अपना आपा खो दिया. उन्होंने गेंद को झट से ऊपर उठाया और रन आउट करने के प्रयास में तेजी से स्टंप्स की तरफ थ्रो किया. मगर बीच में मिचेल आ गए और थ्रो सीधे उनके जांग से जा टकराई. जिसके बाद वह आगबबूला हो गए. उन्होंने भी ना आव देखा न ताव गुस्से में सीधे बैट लेकर उनकी तरफ बढ़ चले. मगर कैप्टन सूर्या ने मौके की नजाकत को देखते हुए बीच बचाव किया और मामला यहीं पर शांत हो गया. अंपायर को भी अर्शदीप से बात करते हुए देखा गया. 

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने दी सफाई 

मैच समाप्त होने के बाद अर्शदीप सिंह ने अब इस पूरे मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, 'मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था. मैंने जान बूझकर उन्हें गेंद नहीं मारी थी. अगर बल्लेबाज को 250 रन का लक्ष्य मिला है तो हम गेंदबाजों को उन्हें उस स्कोर से पहले रोकना होता है. जीत के इस एहसास को समझने में दो-चार दिन लेगेंगे.'

फाइनल में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन 

बात करें फाइनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 8.00 की इकोनॉमी से 32 रन खर्च किए. मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. 

डेरिल मिचेल का प्रदर्शन 

वहीं बात करें डेरिल मिचेल के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 154.54 की स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें अक्षर पटेल ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, T20 World Cup 2026: पूरा हुआ विश्व विजयी अभियान, टीम इंडिया फिर बनी टी-20 की सुल्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com