विज्ञापन

Video: लगातार 6 गेंद पर 6 यॉर्कर, अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया तहलका, बने नए 'यॉर्कर किंग

Arjun Tendulkar New Yorker King: अर्जुन की यॉर्कर बेहद ही खतरनाक नजर आ रही है जिसे देखकर फैन्स ने उन्हें नया 'यॉर्कर किंग' मान रहे हैं.

Video: लगातार 6 गेंद पर 6 यॉर्कर, अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया तहलका, बने नए 'यॉर्कर किंग
Arjun Tendulkar video viral: अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी से दहलाया

Arjun Tendulkar's Jasprit Bumrah-Like Yorkers viral: भले ही इस आईपीएल में अबतकअर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ  की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन प्रैक्टिस सेशन के दौरान खूब पसीना बहा रहे हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जुन अपनी गेंदबाजी पर खूब मेहनत कर रहे हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर नजर आ रही है. वीडियो में अर्जुन लगातार यॉर्कर कर रहे हैं. खासकर ये है कि अर्जुन की यॉर्कर बेहद ही खतरनाक नजर आ रही है जिसे देखकर फैन्स ने उन्हें नया 'यॉर्कर किंग' मान रहे हैं. बता दें कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जुन ने लगातार 6 गेंद पर 6 यॉर्कर बिल्किल सटीक लेंथ पर फेंकी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. 

अर्जुन, जो मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं, आईपीएल से पहले उन्होंने युवराज सिंह के साथ अपने क्रिकेट पर काम किया है. वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने अर्जुन की तारीफ की थी और कहा , "मैंने ज्यादातर चीजें उनके पिता से सीखी हैं, मानसिक लड़ाइयां, शारीरिक लड़ाइयां और तकनीकी लड़ाइयां,  मैं वही चीजें अर्जुन को भी सिखा रहा हूं."

अर्जुन को लेकर युवी ने कहा, "वह मुझसे सीख रहा है, जो बहुत अच्छी बात है. वह एक अच्छा लड़का है, वह बहुत तेज-तर्रार है और चीजों को बहुत आसानी से सीख लेता है. मेरी सच में यह इच्छा है कि मैं भी उसकी तरह कड़ी मेहनत कर पाता..उसे खेल से बहुत प्यार है. अर्जुन के समर्पण का स्तर देखना सच में बहुत दिलचस्प है." 

ये भी पढ़ें-  शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video

ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com