विज्ञापन

KKR के स्टार की खुली किस्मत, भारतीय टीम में मिला एकाएक मौका, जानें किसकी हुई छुट्टी और क्यों?

Anukul Roy Added To India A Squad For Upcoming Tri-Series In Sri Lanka: अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है. उन्हें हर्ष दुबे की जगह पर टीम में मौका मिला है.

KKR के स्टार की खुली किस्मत, भारतीय टीम में मिला एकाएक मौका, जानें किसकी हुई छुट्टी और क्यों?
Anukul Roy

Anukul Roy Added To India A Squad For Upcoming Tri-Series In Sri Lanka: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय (Anukul Roy) को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है. अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम में जोड़ा गया है. हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है. अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं. गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं. अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा.

भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है. इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे. पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2026 में प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है. प्रभसिमरन के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है. वहीं, सूर्यांश ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है.

वहीं, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अरशद खान, यश ठाकुर, और युद्धवीर सिंह को रखा गया है. इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी. इस त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और आखिरी मुकाबला 21 जून को खेला जाना है. सीरीज के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला में खेले जाएंगे. सीरीज के सारे मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले जाएंगे.

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Ranking 2025-27: पाकिस्तान की हार से डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में भारत को हुआ नुकसान, बांग्लादेश निकला आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com