दूसरे वनडे मैच में डेरिल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर न्यूजीलैंड की टीम 100 रनों के पार पहुंचने में सफल रही. एक समय न्यूजीलैंड के 5 विकेट 53 रन पर गिर गए थे, ऐसे लगा कि कीवी टीम 100 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी लेकिन मिचेल की पारी ने न्यूजीलैंड की टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. एक ओर जहां डेरिल मिचेल ने अपनी पारी से न्यूजीलैंड को बचाने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने मिचेल का लड्डू कैच उस समय छूटा जब वह 21 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, अगर वह कैच ले लिया गया होता तो यकीनन स्थिति कुछ और होती.
अंशुल कंबोज की गेंद पर छूटा कैच
हुआ ये कि न्यूजीलैंड की पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल ने बड़ शॉट मारने की कोशिश की, गेंद बल्ले के ऊपरी छोर पर लगकर कवर्स/मिड-ऑफ की दिशा में गई. गेंद हवा में थी. वहां शुभमन गिल खड़े थे. गिल के पास कैच आ रही थी, मिचेल को लग गया था कि अब उनकी यह पारी खत्म हो रही है लेकिन किस्मत न्यूजीलैंड बैटर के साथ थी. एक आसान सा कैच गिल से छूट गया. दोनों हाथों से कोशिश करने के बाद भी गिल लॉलीपॉप कैच लपक नहीं पाए, जिसके कारण मिचेल आउट होने से बच गए.
55 रन बनाकर हुए आउट मिचेल
आखिर मिचेल की पारी का अंत अक्षर पटेल ने किया. 35वें ओवर में पटेल की गेंद को मिचेल ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला, वहां कम्बोज मौजूद थे, कम्बोज ने कोई गलती नहीं की और कैच पकड़कर मिचेल की पारी का अंत कर दिया. सबसे अनोखी बात ये रहा कि जिस गेंदबाज की गेंद पर मिचेल को आउट होने से बचे थे, उसी ने आखिर में उनका कैच लेकर पवेलियन की राह दिखाई, न्यूजीलैंड को छठा झटका 112 रन के स्कोर पर लगा. मिचेल 104 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
look at the umpire reaction on shubman gill catch drop😭😭😭😭 #INDvsNZ https://t.co/kDn1BO2VtH
— Sourav Dutta (@ironiSourav) November 7, 2026
Shubman Gill - The Captain of India - Cannot even get a simple catch. A human being without hands, legs and one eye could have caught that easily but Gill could not. India's fielding is worse than Bhikaristan's ever was.
— The Supreme Consciousness (@realcvrane) November 7, 2026
यह भी पढ़ें | कान में उंगली, आसमान की ओर इशारा, क्या है गुरनूर बरार के सेलिब्रेशन का मतलब?
यह भी पढ़ें | अश्विन नंबर-1, कपिल से आगे इशांत शर्मा,मोहम्मद शमी टॉप-10 में, टेस्ट की चौथी पारी में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं