विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

एक और विदेशी दिग्गज ने किया टीम इंडिया का हेड कोच बनने से इनकार, बीसीसीआई ले सकती है यह फैसला

BCCI: सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने अभी भी विदेशी कोच की नियुक्ति का विकल्प खुला रखा है.

एक और विदेशी दिग्गज ने किया टीम इंडिया का हेड कोच बनने से इनकार, बीसीसीआई ले सकती है यह फैसला
नई दिल्ली:

एक तरफ टीम इंडिया का फोकस अगले महीने शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) पर हो चला है, तो करोड़ों प्रशंसकों की नजरें  टीम इंडिया के अगले हेड कोच पर भी टिकी हैं. अब यह तो साफ ही है कि शुरुआत में रुचि दिखाने वाले जस्टिन लैंगर (Justin Langer) और रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) पहले ही रेस से अलग हो चुके हैं, तो अब एक और दिग्गज ने साफ-साफ कह दिया है कि वह मौका मिलने पर भी टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनेंगे.

"भारतीय टीम की कोचिंग में हजारों गुना दबाव और राजनीति..." लखनऊ के हेड कोच ने बड़ा बयान देकर मचाई सनसनी

"मैं अपनी वर्तमान भूमिका से खुश हूं"

राजस्थान के टीम डायरेक्टर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने साफ कर दिया है कि उनके पास टीम इंडिया का पूर्ण कालिक हेड कोच की जिम्मेदारी निभाने के लिए समय नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने इस पद के लिए पहल नहीं की है और मेरे पास भारत के हेड कोच की पूर्ण कालिक भूमिका के लिए समय भी नहीं है. मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी भूमिका को लेकर खुश हूं

बीसीसीआई ले सकता है यह फैसला

वैसे जहां हाल ही में कई बडे़ दावेदार सामनेआए हैं. और गौतम गंभीर का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है, तो इन सबके बीच कोई ऐसा नाम भी देखने को मिल सकता है, जिसके बारे में आपने शायद एक बार को सोचा भी न हो या जिसके नाम की चर्चा न हो. और कौन जानता है कि आपको एकदम से टॉम मूडी टीम इंडिया के कोच के रूप में दिख जाएं. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com