विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2019

अनिल कुंबले ने चुन ली अपनी वर्ल्ड कप की टीम, जानिए कौन अंदर, कौन बाहर

अनिल कुंबले ने चुन ली अपनी वर्ल्ड कप की टीम, जानिए कौन अंदर, कौन बाहर
अनिल कुंबले का फाइल फोटो
  • कुंबले नहीं चाहते टीम में तीसरा ओपनर
  • अतिरिक्त मिड्ल ऑर्डर बैट्समैन चाहते हैं कुंबले
  • अतिरिक्त तेज गेंदबाज को भी दी जगह
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू:

इंग्लैंड में कुछ ही महीने बाद होने वाले वर्ल्ड कप (#WorldCup2019) में कुछ ही समय बाकी रह गया है, तो क्रिकेटप्रेमियों और पंडितों का पूरा ध्यान टूर्नामेंट के लिए चुने जाने वाली भारतीय टीम पर केंद्रित हो गया है. बीसीसीआई को अगले महीने तक भारतीय टीम का ऐलान करना है. ऐसे में सभी दिग्गज अपनी-अपनी टीम का चुनाव कर रहे हैं. अब भारतीय महानतम खिलाड़ियों में से एक और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (#AnilKumble) ने वर्ल्ड कप (#AnilKumbleWorldcupteam) के लिए अपनी टीम का चयन किया है. कुछ दिन पहले ही वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपनी वर्ल्ड कप (#AnilKumbleWorldcupteam) टीम  का चयन किया था. 

बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया से सीरीज 3-2 से गंवाने के बाद टीम को लेकर बहस ने और ज्यादा तेजी पकड़ ली है. कोई कह रहा है कि ऋषभ पंत को टीम में नहीं चुना जाना चाहिए, तो कोई दिनेश कार्तिक को चुनने की वकालत कर रहा है. पूर्व चीफ सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने तो अजिंक्य रहाणे के समर्थन में अपना सुर छेड़ दिया है. मतलब यह कि जितने मुंह, उतनी सलाह और उतने ही तर्क पैदा हो गए हैं. और इसमें दो राय नहीं कि ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद सेलेक्टरों और टीम मैनेजमेंट का सिर दर्द और बढ़ ही गया है. 

यह भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार ने वर्ल्ड कप के लिए खड़े किए ये पांच बहुत ही 'अहम सवाल'

ऐसे में अनिल कुंबले भी अपनी वर्ल्ड कप टीम के साथ आए हैं. कुंबले अपनी टीम में चौथे तेज गेंदबाज को चाहते हैं. और उन्होंने खलील अहमद को जगह दी है. वहीं उन्होंने चौंकाते हुए ऋषभ पंत को अपनी 15 सदस्यीय टीम में चुना है, लेकिन केएल राहुल को उन्होंने टीम से बाहर रखा है. कुंबले ने कहा कि वह तीसरे ओपनर की बजाय एक मिड्ल ऑर्डर बल्लेबाज चुनेंगे, तो पंत की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें एक्स फैक्टर है. वह एक्स-फैक्टर प्रदान करते हैं और विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं.  अनिल कुंबले की टीम इस प्रकार है: 

VIDEO:  वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच को लेकर प्रतिक्रिया देते रविशंकर प्रसाद

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर/जडेजा, अंबाती रायडू, खलील अहमद और ऋषभ पंत 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com