विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2023

"कभी-कभी ये लोग..", 2019 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं चुने जाने पर अब खुलकर बोले अंबाती रायडू, ऐसा कहकर मचा दी खलबली

Ambati Rayudu on World Cup 2019: बता दें कि साल 2018 में रायडू ने शानदार बल्लेबाजी की थी, नंबर 4 पर रायडू ने उस साल 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 639 रन बनाए थे.

"कभी-कभी ये लोग..", 2019 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं चुने जाने पर अब खुलकर बोले अंबाती रायडू, ऐसा कहकर मचा दी खलबली
Ambati Rayudu का बयान वायरल

Ambati Rayudu on World Cup 2019: साल 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का चयन नहीं हुआ था जिसके बाद फैन्स ही नहीं बल्कि रायडू भी हैरान रह गए थे. बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के चुने जाने से पहले रायडू भारतीय टीम का हिस्सा था और अच्छा परफॉर्मेंस भी कर रहे थे. लेकिन जब टीम का ऐलान हुआ तो रायडू का नाम 2019 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं था. उनकी जगह विजय शंकर (Vijay Shankar) को टीम में शामिल किया गया था. उस समय टीम के चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद ने कहा था कि हमें एक ऐसे खिलाड़ी की दरकार थी जो थ्री-डाईमेंशनल खिलाड़ी है और शंकर इस कमी को पूरा करते हैं. जब टीम का ऐलान हुआ तो रायडू ने एक खास ट्वीट भी किया था जिसने काफी बवाल मचाया था. अब रायडू ने उस समय उनके साथ जो हुआ उसको लेकर बात की है. बीयरबाइसेप्स के यूट्यूब चैनल  पर रायडू ने उस घटना को याद किया और कहा कि, जब उन्हें यह पता चला तो काफी निराश हो गए थे. 

यह भी पढ़ें: 'वर्ल्ड कप फाइनल ने भारतीय टीम की कई खामियों को उजागर कर दिया', मांजरेकर ने डाली कई पहलुओं पर रोशनी

रायडू ने अपनी बात रखते हुए कहा, "वह समय काफी इमोशनल भरा था. आप आसानी के साथ ऐसी घटना को भूल नहीं सकते हैं. मुझे इसे स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लगा था. रायडू ने कहा कि, मुझे लोगों ने काफी जज किया है. रायडू ने कहा कि उस समय हर कोई मेरे बारे में बात कर रहा था लेकिन उसका कोई फर्क नहीं पड़ सकता था क्योंकि जो हुआ उसे कोई बदल नहीं सकता था. "

सीएसके के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, 'उस समय चयनकर्ताओं ने मुझे गलत आकलन किया. मैं शांत स्वभाव का बंदा हूं, उन्हें लगा कि मैं वर्ल्ड कप खेलने के लिए उतना कॉन्फिडेंट नहीं हूं. कभी-कभी ये लोग मुर्खतापूर्ण तर्क लेकर आते हैं. आप किसी को देखकर उसके आत्मविश्वास का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं. " रायडू ने ये भी आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि नंबर 4 के लिए मैं नहीं तो आप रहाणे का चयन कर सकते थे".

बता दें कि साल 2018 में रायडू ने शानदार बल्लेबाजी की थी, नंबर 4 पर रायडू ने उस साल 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 639 रन बनाए थे. हर किसी को यही लग रहा था कि रायडू वर्ल्ड कप 2019 में नंबर 4 के लिए सही विकल्प हैं लेकिन टीम में उन्हें नहीं चुना गया जिसने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड कप को हैरान कर दिया था. बाद में भारत 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था और न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया था. बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में विजय शंकर ने 3 मैच खेले थे और 22 रन ही बना सके थे. वहीं, बीच में ही विजय शंकर चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com