विज्ञापन

क्रिकेट वेस्टइंडीज में भूचाल? कोच डैरेन सैमी का खुलासा- अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ 'खेलने से किया मना'

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान करते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने कहा कि अल्ज़ारी जोसेफ़ "निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे".

क्रिकेट वेस्टइंडीज में भूचाल? कोच डैरेन सैमी का खुलासा- अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ 'खेलने से किया मना'
Alzarri Joseph declined selection vs Pakistan

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने बताया है कि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया. सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा था कि जोसेफ निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन सैमी ने इस बारे में और जानकारी दी. सैमी ने सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान है. जोसेफ ने टीम में चुने जाने से इनकार कर दिया है. यही सच है."

कोच ने कहा,"उन्हें चुना गया था. मेरा मतलब है, वह चोट से वापसी कर रहे हैं. और उसके बाद कुछ कारणों से उन्होंने चयन से इनकार कर दिया. यह फैसला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है. मैं इसे निदेशकों पर छोड़ता हूं कि वे इसका कोई समाधान निकालें कि अनुबंधित खिलाड़ी चुने जाने से इनकार करते हैं तो क्या होगा."

जोसेफ़ ने जून-जुलाई में श्रीलंका के ख़िलाफ़ दोनों टेस्ट मैच खेले और इन दो मैचों में कुल छह विकेट लिए थे. इसके बाद उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ खेली, जिसमें पहले मैच में 41 रन देकर 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तान के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए तेज़ गेंदबाज़ी लाइन-अप में शमार जोसेफ़, केमार रोच, जेडन सील्स और ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और कीमो पॉल शामिल हैं, जबकि स्पिन के लिए जोमेल वारिकन, नए खिलाड़ी जोशुआ बिशप और कप्तान रोस्टन चेज़ जैसे विकल्प मौजूद हैं.

जब सैमी से पूछा गया था कि क्या वेस्टइंडीज़ के पास पाकिस्तान का मुक़ाबला करने की क्षमता है तो उन्होंने कहा,"मैं बस इतना कह सकता हूं कि हमारे पास ऐसी बॉलिंग लाइन-अप है जो 20 विकेट ले सकती है. टेस्ट मैच जीतने के लिए यही पहली ज़रूरत होती है." 

उन्होंने कहा,"हमने इसे न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में देखा है. हमने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बॉलिंग में अच्छा मुक़ाबला किया. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भी हमने बॉलिंग में बराबरी की टक्कर दी. और बल्लेबाज़ों ने जो मेहनत और भरोसा दिखाया है, उसका असर श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में साफ़ दिखेगा. आप देखेंगे कि उनके खेल में ज़्यादा निरंतरता आ रही है."

यह भी पढ़ें: छात्रों के प्रदर्शन के बीच सचिन तेंदुलकर का ट्वीट, बोले- उनका दर्द समझा जा सकता है

यह भी पढ़ें: CWG 2026: जूडोका तूलिका मान को नाडा ने किया सस्पेंड, ग्लासगो से बाहर, बर्मिंघम में जीता था सिल्वर मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alzarri Shaheim Joseph, Cricket, West Indies, Darren Julius Garvey Sammy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com