विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2020

Happy B'day KL Rahul: हार्दिक पंड्या के कारण केएल राहुल फंसे थे विवाद में, अब बर्थडे पर कह दी ऐसी बात..

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज केएल राहुल (KL Rahul) अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. केएल राहुल (KL rahul) ने हाल के समय में अपने परफॉर्मेंस से बतौर विकेटकीपर/ बल्लेबाज खुद को साबित कर दिया है

Happy B'day KL Rahul: हार्दिक पंड्या के कारण केएल राहुल फंसे थे विवाद में, अब बर्थडे पर कह दी ऐसी बात..
केएल राहुल के बर्थडे पर हार्दिक पंड्या ने किया विश
  • केएल राहुल के बर्थडे पर हार्दिक पंड्या ने किया विश
  • हार्दिक पंड्या बोले- हमेशा अपने मुझे सपोर्ट किया
  • हार्दिक के कारण केएल राहुल फंसे थे टॉक शो विवाद में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Happy birthday KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज केएल राहुल (KL Rahul) अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. केएल राहुल (KL rahul) ने हाल के समय में अपने परफॉर्मेंस से बतौर विकेटकीपर/ बल्लेबाज खुद को साबित कर दिया है. बता दें कि उनके जन्मदिन पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने विश किया है. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर राहुल की फोटो पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है कि, हमेशा तुम्हारा सपोर्ट मुझे मिला है. बता दें कि हार्दिक पंड्या के चलते लोकेश राहुल को करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में विवाद का सामना करना पड़ा था. इस शो में हार्दिक ने लड़कियों को लेकर कुछ ऐसे कमेंट किए थे जिसके बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए बैन कर दिया था. बीसीसीआई का मानना था कि हार्दिक के कमेंट से भारतीय क्रिकेट की छवि खराब हुई है. बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से माफी मांगी थी जिसके बाद हालात सामान्य हुए थे. हालांकि इस विवाद के बाद भी राहुल और हार्दिक की दोस्ती में कोई दरार नहीं आया. यही कारण है कि राहुल के जन्मदिन पर हार्दिक ने सबसे पहले विश कर अपनी दोस्ती की मिसाल पेश की है.

Happy birthday brotherman Always got your back

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

बता दें कि राहुल ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. अबतक राहुल ने 36 टेस्ट मैचों में 5 शतक के साथ 2006 रन बनाए हैं तो वहीं वनडे में 32 मैच खेलते हुए 4 शतक ठोकने के साथ 1239 रन बनाने का कमाल कर दिखाया है.  टी-20 इंटरनेशनल में केएल राहुल ने 42 मैच खेले हैं. केएल राहुल आईपीएल (IPL 2020_ में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कप्तान हैं. आईपीएल (IPL) में उनके नाम सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है.

VIDEO:  कुछ दिन पहले ही विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

आपको बता दें कि केएल राहुल वनडे, टी-20 और टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के केवल तीसरे बल्लेबाज हैं. केएल राहुल से पहले ऐसा कारनामा सुरेश रैना (Suresh Raina)  औऱ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कर दिखाया है. टी-20 इंटरनेशनल में राहुल के नाम 2 शतक दर्ज है. भारतीय क्रिकेट में केएल राहुल अब महान राहुल द्रविड़ का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com