आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ हुई. जहां चेन्नई की टीम 10 या 20 रन से नहीं कुल 103 रनों के बड़े अंतर से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान संजू सैमसन (नाबाद 100) के प्रदर्शन के छोड़ दिया जाए तो सीएसके की तरफ से भी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. मगर लड़खड़ाती हुई पारी के दौरान सीएसके की टीम ने एक ऐसी चाल चली. जिससे पूरे मैच का ही रूख बदल गया. वह 'सुपर चाल' थी कार्तिक को क्रीज पर उतारने का.
दरअसल, मैच के दौरान सीएसके की ड्रेसिंग रूम का एक झलक दिखाया गया. जहां प्रशांत वीर पैड पहने हुए नजर आ रहे थे. साफ नजर आ रहा था कि वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरेंगे. मगर विकेट गिरने के बाद कप्तान ने एकाएक चाल चली. उन्होंने वीर की जगह पर कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) को बल्लेबाजी के लिए उतार दिया. जिससे फायदा यह हुआ कि कार्तिक खेल को डीप तक लेकर जाने में कामयाब रहे. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए सैमसन के साथ 43 रनों की बेशकीमती साझेदारी की.
अकील को इम्पैक्ट के तौर पर खिलाने का मौका मिला
यहीं नहीं इस 'सुपर चाल' से फायदा यह हुआ कि टीम को अकील हुसैन को इम्पैक्ट के तौर पर खिलाने का मौका मिल गया. टीम के लिए बल्लेबाजी के दौरान तो अकील (नाबाद 02) कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. मगर गेंदबाजी के दौरान उनका जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों का स्पेल डाला. जहां वह महज 17 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार दानिश मालेवार (00), नमन धीर (00) सूर्यकुमार यादव (35) और तिलक वर्मा (37) बने.
यह भी पढ़ें- 'अब बात होगी कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं', हार से खिसियाए पंड्या ने दे डाली चेतावनी, कईयों पर आया संकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं