न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले इंग्लिश क्रिकेटर ओली रॉबिन्सन को उनके द्वारा 8 साल पहले किए गए नस्लीय टिप्पणियों वाले ट्वीट के चलते इंग्लैंड बोर्ड ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है. रॉबिन्सन के पुराने ट्वीट्स की जांच अब इंग्लैंड बोर्ड कर रहा है. वहीं, इस घटना के तुरंत बाद इंग्लैंड को दूसरे खिलाड़ियों के पुराने ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के छोटे फॉर्मेट के कप्तान इयोन मॉर्गेन और जोस बटलर के (Eoin Morgan, Jos Buttler) ट्वीट वायरल हो रहे हैं जिसमें ये दोनों खिलाड़ी कथित रूप से भारतीय लोगों की अंग्रेजी का मजाक उड़ा रहे हैं. जो कि इंग्लैंड बोर्ड के गाइड लाइन के खिलाफ है. मॉ़र्गेन और बटलर के जो ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं वो साल 2018 का है.
PAK क्रिकेटर हसन अली की बीवी को भारत का यह क्रिकेटर है पसंद, खुद किया इजहार
बटलर और मोर्गेन अपने ट्वीट में बार-बार 'सर' शब्द का उपयोग कर रहे हैं और साथ ही टूटी-फूटी अंग्रेजी लिखकर एक दूसरे को जवाब देते हैं. दरअसल दोनों इंग्लैंड खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वर्तमान मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए अपने जवाब में 'सर' शब्द का इस्तेमाल करते हैं औऱ साथ ही टूटी-फूटी अंग्रेजी के जरिए अपनी बात लिखे हैं. बता दें कि वर्तमान में मॉर्गेन आईपीएल में केकेआर की टीम के कप्तान हैं तो वहीं जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) ने बटलर और मॉर्गेन के इन ट्वीट के स्क्रीन शॉट को देखकर जांच के आदेश दिए हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने "प्रासंगिक और उचित कार्रवाई" का वादा किया है, यह कहते हुए कि प्रत्येक मामले पर व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा.
टेस्ट क्रिकेट में बने ऐसे 10 अनोखे रिकॉर्ड जिसका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
इंग्लैंड बोर्ड (ECB) की ओर से इस मसले पर कहा कहा गया है कि, 'हमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है, और जहां आवश्यक हो हम प्रासंगिक और उचित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह देखते हुए कि जो चिंताएँ उठाई गई हैं, वे स्पष्ट रूप से अब एक मामले की तुलना में व्यापक हैं, ईसीबी बोर्ड इस बात पर चर्चा करेगा कि हम ऐतिहासिक सोशल मीडिया के मुद्दों से समय पर और उचित तरीके से कैसे निपट सकते हैं. सभी तथ्यों को देखते हुए प्रत्येक मामले पर व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा, हम आगे के बयान देने से पहले ईसीबी बोर्ड के साथ मामलों का आकलन करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं