विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

युवराज सिंह के साथ Live  इंटरव्यू में रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने पूछा ऐसा दिलचस्प सवाल, देखें Video

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी इस समय घर पर रहकर परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं. खाली समय का उपयोग खासकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर कर रहे हैं

युवराज सिंह के साथ Live  इंटरव्यू में रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने पूछा ऐसा दिलचस्प सवाल, देखें Video
युवराज सिंह के साथ Live  इंटरव्यू में रोहित की वाइफ रितिका ने पूछा सवाल
  • युवराज सिंह के साथ Live इंटरव्यू में रितिका ने भी पूछे सवाल
  • युवराज सिंह ने कहा, युवा सीनियर्स को सम्मान नहीं देते हैं
  • युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया के आने से भटक रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी इस समय घर पर रहकर परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं. खाली समय का उपयोग खासकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर कर रहे हैं. पिछले दिनों रोहित ने युजवेंद्र चहल (yujvendra chahal) और बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए बात की थी तो वहीं अब उन्होंने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से इंस्टाग्राम पर बात की. बाचतीत के दौरान युवराज ने कई बाते शेयर की और साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बारे में भी बात की. लाइव चैट के दौरान एक ऐसा भी वक्त आया जब रोहित की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने दोनों को लेकर सवाल किया और पूछा कि जब आप दोनों पहली बार मुझसे मिले थे तो क्या रिएक्शन था. बता दें कि दोनों ने हालांकि रितिका के इस सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन चैट के दौरान युवी ने कहा कि जब हम पहली बार मिले थे तो क्या हुआ था वो मैं इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं कर सकता. युवी की इस बात को सुनकर रोहित ने भी कहा कि हां, इस प्लेटफॉर्म पर हम सबकुछ बात नहीं कर सकते हैं.

df65gid

गौरतलब है कि हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) और केविन पीटरसन ने इंस्टाग्राम लाइव चैट की थी और चैट के दौरान अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कहा 'चलो चलो डिनर टाइम'. अनुष्का के द्वारा पूछा गया यह सवाल काफी वायरल हुआ था.

बता दें कि लाइव वीडियो चैट के दौरान युवराज सिंह ने युवा खिलाड़ियों पर बयान दिया और कहा कि वो अब अपने से सीनियर प्लेयर्स को ज्यादा सम्मान नहीं देते हैं. युवराज सिंह ने कहा कि इस समय भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा कोई दूसरा रोल मॉडल नहीं है.

VIDEO: कुछ समय पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com