Abhishek Sharma, KKR vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में सस्ते में पवेलियन लौटने वाले भारतीय युवा स्टार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने दूसरे मुकाबले में ही लय पकड़ ली है. टूर्नामेंट का छठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है. जहां पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच 228.57 की स्ट्राइक रेट से वह 48 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के देखने को मिले.
अभिषेक शर्मा को ब्लेसिंग मुजराबानी ने लौटाया पवेलियन
मैच के दौरान अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी ने दिखाया. पारी का नौवां ओवर लेकर आए मुजराबानी ने चौथी गेंद अभिषेक के शरीर को निशाना बनाकर शार्ट पिच डाली थी. जहां बड़ा शॉट के लगाने के प्रयास में वह मुजराबानी के चंगुल में फंस गए. अभिषेक का शानदार कैच सीमा रेखा के पास वरुण चक्रवर्ती ने पकड़ा.
More than 8️⃣0️⃣ runs inside the powerplay 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
🎥 Glimpses of Travis Head and Abhishek Sharma's fiery partnership 🔥#SRH 84/1 after 6️⃣ overs
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/kWyL3BNLT7
अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर
अभिषेक शर्मा ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 79 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 76 पारियों में 27.1 की औसत से 1870 रन निकले हैं. आईपीएल में अभिषेक के नाम कुल नौ शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 32 पारियों में 45.55 की औसत से 11 सफलता प्राप्त की है. चार रन खर्च कर दो विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- 25 करोड़ी खिलाड़ी के भय में है SRH! तीन मुकाबलों में ठोके हैं 201 रन, एक बार भी नहीं हुआ है आउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं