विज्ञापन

'भैया, खेलूंगा भी वैसे ही...' मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को भाग मिल्खा भाग के डायलॉग से मिली थी हिम्मत, फिर 19 गेंदों में मचा दिया तूफान

भारत ने तीसरे टी-20 में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसके बारे में चर्चा खूब हो रही है. खासकर ओपनर बल्लेबाजों ने, वैभव ने 45 और अभिषेक ने 113 रन की तूफानी पारी खेली जिसने मैच को बदलने का काम किया.

'भैया, खेलूंगा भी वैसे ही...' मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को भाग मिल्खा भाग के डायलॉग से मिली थी हिम्मत, फिर 19 गेंदों में मचा दिया तूफान
भाग मिल्खा भाग से मिली प्रेरणा, वैभव सूर्यवंशी ने पहले कहा फिर करके दिखाया
BCCI

भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले नेट सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बॉलीवुड फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का एक मशहूर डायलॉग बोला था. इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई.  वैभव ने अभिषेक से कहा कि वह फिल्म के मशहूर डायलॉग - "भैया, खेलूंगा भी वैसे ही".. से प्रेरित होकर बिल्कुल निडर होकर बल्लेबाजी करेंगे. 

15 साल के वैभव ने अपनी बात को सच साबित करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर 45 रनों की आक्रामक पारी खेली, इससे अभिषेक को भी खुलकर खेलने का मौका मिला, जिन्होंने 38 गेंदों पर शानदार 113 रन बनाए.  भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में हासिल कर लिया और मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में तीसरा T20I छह विकेट से जीत लिया.

मैच के बाद BCCI की ओर से साझा किए गए वीडियो में, अभिषेक ने वैभव के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया और इस युवा खिलाड़ी की आक्रामक सोच की तारीफ की,  अभिषेक ने कहा, "कल नेट सेशन के दौरान वैभव ने मुझसे कहा था कि वह बिल्कुल 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के उस डायलॉग .. 'भैया, खेलूंगा भी वैसे ही'  की तरह ही बल्लेबाजी करेगा."

अभिषेक ने यह भी बताया कि कैसे ओपनिंग ओवर में वैभव के निडर रवैये ने दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज का आत्मविश्वास बढ़ाया, खासकर तब जब वे न्यूजीलैंड के मुख्य तेज गेंदबाज का सामना कर रहे थे. अभिषेक ने कहा, "जब आप 190 या 200 रनों का पीछा कर रहे हों, और सामने विपक्षी टीम का मुख्य तेज गेंदबाज हो, तो ऐसे में एक ओपनर के तौर पर आप इतनी आक्रामकता दिखाते हैं... मैं दूसरे छोर पर था, इसलिए मैंने यह देखा, पहली ही गेंद पर नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज भी उत्साहित हो जाता है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वैभव का विशेष जिक्र होना चाहिए, उसने जो किया, वह बहुत अहम था. इसलिए इसका श्रेय उसे ही जाता है. " 

ओपनिंग जोड़ी ने न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं. पावरप्ले में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 118 रन बनाए, जो पुरुषों के T20 इंटरनेशनल में पहले 6 ओवरों में किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने सिर्फ 2.2 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए, जो इस फॉर्मेट में सबसे तेज़ टीम फिफ्टी की बराबरी है.  इसके बाद, पांच ओवर में ही टीम 100 रन के पार पहुंच गई. अब सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें | वैभव के लिए किया त्याग..अभिषेक शर्मा ने बताया कैसे संजू सैमसन ने टीम इंडिया को बनाया निडर, बोले- 'वह निस्वार्थ

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित-सूर्या का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे तेज 150 छ्क्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर

यह भी पढ़ें | 'मैं बार-बार कह रहा हूं', भुवनेश्वर कुमार कहां कर रहे हैं गलती, क्या करना चाहिए सुधार? पठान ने बताई चूक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com