विज्ञापन

IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा को सेमी फाइनल से क्यों नहीं किया जाना चाहिए ड्रॉप? ये हैं 3 बड़े कारण

India vs England Semi Final: अभिषेक शर्मा के बात करें उन तीन मजबूत पहलुओं के बारे में जिनकी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं किया जा सकता है, तो वो इस प्रकार हैं- 

IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा को सेमी फाइनल से क्यों नहीं किया जाना चाहिए ड्रॉप? ये हैं 3 बड़े कारण
Abhishek Sharma
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ वानखेड़े स्टेडियम में होगी
  • अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में 219.68 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं
  • अभिषेक शर्मा ने पिछले दो वर्षों में आक्रामक खेल शैली के तहत 37 पारियों में 1297 रन बनाए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में आज (पांच मार्च) भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जारी टूर्नामेंट में लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. मगर अभिषेक शर्मा अबतक कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो बाकि के अन्य मौकों पर उन्होंने सबको निराश ही किया है. पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी असफलता ने भारतीय टीम को संकट में डाल दिया था. अच्छी बात ये रही कि इस मुकाबले में संजू सैमसन ने भारतीय पारी को संभाल लिया. नहीं तो परिणाम दुखदाई भी हो सकता था. अभिषेक के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बीच दिग्गजों ने भी सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं. मगर बात करें युवा स्टार के उन तीन मजबूत पहलुओं के बारे में जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं किया जा सकता है, तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार है अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड 

सेमी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. जिसके खिलाफ अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है. 25 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच मैचों में 219.68 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक के बल्ले से यह शतकीय पारी वानखेड़े स्टेडियम में ही निकली थी. नतीजन भारतीय टीम यह मुकाबला 150 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. 

इंडिया के आक्रामक मानसिकता के खेल में अभिषेक का है अहम रोल

पिछले दो वर्षों में गौतम गंभीर की देखरेख और सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने आक्रामक मानसिकता के साथ क्रिकेट खेला है. जिसमें अभिषेक शर्मा ने अहम रोल निभाया है. उन्होंने पहले ही गेंद से विपक्षी टीमों पर हमला बोला है. जिसका अंदाजा उनके प्रदर्शन से लगाया जा सकता है. उन्होंने इस अवधि में 37 पारियों में 194.45 की स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं. जिसमें दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. 

गेंदबाजी से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा केवल बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं. जरूरत पड़ने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ी सूझबूझ के साथ उनका इस्तेमाल किया है. बाएं हाथ के स्पिनर ने देश के लिए 18 पारियों में 8.83 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए छह विकेट चटकाए हैं. जिसमें तीन रन खर्च कर दो विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. घरेलू क्रिकेट में उनका आंकड़ा और मजबूत है. 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को आज दिलाएंगे फाइनल का टिकट! इंग्लैंड की उड़ाएंगे नींद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com