Kavya Maran Reaction on Abhishek Sharma Century vs DC; IPL 2026: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. जैसे ही अभिषेक ने अपना यह तूफानी शतक पूरा किया, पूरा स्टेडियम 'ऑरेंज आर्मी' के नारों से गूंज उठा. स्टैंड्स में मौजूद फैंस अपनी नारंगी जर्सी और टीम के झंडे लहराते हुए खुशी से झूम उठे, लेकिन इस जश्न के बीच सबसे ज्यादा ध्यान टीम की मालकिन काव्या मारन ने खींचा.
THE HUNDRED CELEBRATION BY ABHISHEK SHARMA. 🔥
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2026
- Proud father and Kavya Maran cheering. ❤️ pic.twitter.com/pbBYLZViiL
अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकला यह शतक इतना खास था कि डगआउट में बैठी काव्या मारन अपनी खुशी रोक नहीं पाईं. जैसे ही अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया, काव्या स्टैंड्स में उछल पड़ीं और जमकर तालियां बजाते हुए जश्न मनाया. उनके चेहरे की चमक और खुशी साफ बयां कर रही थी कि अभिषेक की यह पारी टीम के लिए कितनी अहम है. काव्या मारन के इस सेलिब्रेशन का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं.
𝐀𝐛𝐡𝐢-cadabra… & it's a HUNDRED off just 47 balls 🪄🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 21, 2026
2nd TATA IPL Century ✅
9th century in T20s - also the joint-most centuries by an Indian ✅
Fastest Indian to 9 T20 hundreds (184 innings) ✅#AbhishekSharma | #TATAIPL 2026 | #SRHvDC | LIVE NOW 👉… pic.twitter.com/YHeoeyyahv
मैच की बात करें तो अभिषेक के 10 चौकों और 10 छक्कों से सजी इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. अभिषेक ने ट्रेविस हेड (37) और ईशान किशन (25) के साथ मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों को बेबस कर दिया. अंत में हेनरिक क्लासेन ने भी 13 गेंदों में 37 रनों का कैमियो खेला.
243 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम नीतीश राणा (57) और केएल राहुल (37) की कोशिशों के बावजूद 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और यह मैच 47 रनों से हार गई. हैदराबाद की इस शानदार जीत और अभिषेक के शतक ने पॉइंट्स टेबल में उन्हें मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं