Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तो मुकाबलों में मिली हार के बाद #BCCISelectionCommittee ट्रेंड करने लगा. पहले वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद दूसरे वनडे मुकाबले में भी भारतीय टीम 5 रन से पीछे रह गई. तीन वनडे मुकाबलों की श्रृंखला में अब बांग्लादेश की टीम 2-0 से बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्ज़ा जमा चुकी है , हालाँकि भारतीय टीम दूसरा वनडे मुकाबला जीत कर सीरीज पर कब्जे के लिए उम्मीद बरक़रार रख सकती थी , दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट पर 271 रन बनाए. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 19 ओवर में 69 रन पर ही बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन महमुदुल्लाह (96 गेंद 77 रन ) और मेहँदी हसन (83 गेंदों में 100) की शानदार पारी ने बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इन सबके बीच भारतीय सेलेक्शन कमिटी का ट्रेंड करना खिलाड़ियों के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कहा जा सकता है. टीम इंडिया की बात की जाए तो टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी जिनमें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम आता है.
#BCCISelectionCommittee so should we conclude that @BCCI & #TeamIndia doesn't have regular wicket keeper of that caliber &that's why we go for makeshift one! Such a pity cricketboard .
— Paritosh Chakraborty (@Paritos01288316) December 8, 2022
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Bring back Kohli as a captain or Shreyas Iyer is also good Option. #BCCI #BCCISelectionCommittee #IndianCricketTeam @imVkohli @ShreyasIyer15 @JayShah
— Ankit Khandhar (@KhandharAnkit) December 8, 2022
साल 2017 से 2019 के बीच भारत के लिए शिखर धवन (8), विराट कोहली (17) और रोहित शर्मा (18) ने एक साथ कुल 43 वनडे शतक जड़े है. वहीं साल 2020 से 2022 के बीच: शिखर धवन (0), विराट कोहली (0), और रोहित शर्मा (1) के नाम संयुक्त रूप से सिर्फ एक वनडे शतक है. ये अंतर सिलेक्शन कमिटी पर सवाल उठाता है या नहीं ये आने वाले समय में टीम में बदलाव को लेकर ही पता चलेगा साथ ही टीम में सीनियर खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को मौके देने की लगातार कवायद चल रही है लेकिन टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो एशिया कप (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया प्रमुख दावेदार बताई जा रही थी, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से कुछ खास कमल नहीं कर पाई थी. उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भी भारतीय टीम को सेमीफइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
@msdhoni we miss you as captain as a cricket fan 💔💔#topmodel #indvsbang #ViratKohli𓃵 #RohitSharma𓃵 #BCCISelectionCommittee #RohitSharma𓃵 #bombunuhdiri pic.twitter.com/DjffoH2jmC
— MR SUNI (@MRSUNII07) December 7, 2022
ये भी पढ़े-
* लोगों ने कहा "#तुम #पहले #क्यों #नहीं #आए....", हिटमैन के लिए फैंस हुए इमोशनल
* जब तीनों फॉर्मेट में अच्छा करूंगा तो ही खुद को पूरी तरह से क्रिकेटर मानूंगा: गायकवाड़ का बड़ा बयान
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं