विज्ञापन

IPL 2026: कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ के लिए करेंगी क्वालीफाई? आकाश चोपड़ा ने अभी से कर दी भविष्यवाणी

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने उन चार टीमों का नाम बताया है, जो आईपीएल 2026 के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं.

IPL 2026: कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ के लिए करेंगी क्वालीफाई? आकाश चोपड़ा ने अभी से कर दी भविष्यवाणी
Aakash Chopra

Aakash Chopra Predicts Four Playoff Teams: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च यानी की कल से है रहा है. टूर्नामेंट के आगाज हो, उससे पहले देश के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सबको चौंका दिया है. 48 वर्षीय क्रिकेटर ने उन चार टीमों का नाम बताया है जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं. आकाश के मुताबिक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग स्टेज का समापन पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए कर सकती है.

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'यह काफी मुश्किल सवाल है. कोई नहीं जानता क्योंकि इसके कई कारण हैं. जिसमें खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस, पिच की स्थिति, भाग्य का साथ और भी बहुत कुछ शामिल है. हालांकि, कागजों पर मुझे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत अच्छी नजर आ रही है.'

भारतीय दिग्गज ने कहा, 'अगर उनके सभी खिलाड़ी फिट और खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं एवं उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो उन्हें आदर्श रूप से पहले और दूसरे स्थान पर होना चाहिए. मगर ये कहना काफी मुश्किल है कि वे कहां तक पहुंचेंगे. हालांकि, मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से क्वालीफाई कर लेंगे.'

चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेऑफ टीम में पंजाब किंग्स को तीसरी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथी टीम के रूप में चुना है. बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी माना कि कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में आरसीबी की टीम प्रभावित हुई है. इसके बावजूद उनका मानना ​​है कि बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने कहा, 'मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स वो तीसरी टीम है. जिसे क्वालीफाई करना चाहिए. मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथी टीम के रूप में देख रहा हूं. हालांकि, आरसीबी खेमे से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है. नुवान तुषारा के बारे में खबर आ रही है. इसलिए आरसीबी के लिए हालात कुछ खास अच्छे नहीं दिख रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'हालांकि, जब मैं दूसरी टीमों और इस टीम की गहराई और ताकत को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि आरसीबी को चौथी टीम होना चाहिए. इन चारों में से एक टीम बाहर हो सकती है, और पांचवीं टीम को मौका मिल सकता है. वह कोई भी टीम हो सकती है.'

यह भी पढ़ें- फैन ने अपने टी-शर्ट पर ऐसा क्या लिखा, जिससे सिक्योरटी गार्ड हो गए नाराज, मैदान में एंट्री करने से रोका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com