विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2019

कथित रूप से शराब के नशे में चूर लड़की ने कार से मारी टक्कर, एक युवक की मौत

आरोप है कि घटना के बाद कार में सवार 2 लड़कियां और 2 लड़के मौके से भाग गए. बाद में लड़कियों की मां ने आकर हादसे की जिम्मेदारी ले ली

कथित रूप से शराब के नशे में चूर लड़की ने कार से मारी टक्कर, एक युवक की मौत
घटना के बाद की तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली के डिफेंस कालोनी इलाके में बीती रात एक लग्जरी कार शेवर्ले क्रूज ने एक दूसरी कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी जिससे एक शख्स की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए. आरोप है कि कार को शराब के नशे में चूर एक लड़की चला रही थी वो मौके से घटना के बाद भाग गई. पुलिस के मुताबिक बीती रात करीब 3 बजे लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास  एक कार पंचर बनवाने के लिए रुकी थी जो शख्स पंचर बना रहा था उसी को एम्स की तरफ से आ रही तेज रफ्तार शेवर्ले क्रूज ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की पंचर बना रहे 28 साल का आफाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार के मालिक सहित 3 लोग घायल हो गए.  आरोप है कि घटना के बाद कार में सवार 2 लड़कियां और 2 लड़के मौके से भाग गए. बाद में लड़कियों की मां ने आकर हादसे की जिम्मेदारी ले ली. घटना के बाद मृतक के परजिनों ने लाजपत नगर थाने पर हंगामा भी किया. 

देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर रईसजादों ने शराब पीकर काटा बवाल, गिरफ्तार

पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है. गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी लड़की की तलाश की जा रही है. घटना के समय के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दो लड़कियां मौके पर खड़ी नजर आ रही हैं. पुलिस इस वीडियो की भी पड़ताल कर रही है. लोगों का आरोप है की लड़कियां शराब के नशे में थीं. गाड़ी वसंत विहार में एक कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है.

दिल्ली : नशे में धुत लड़की ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hit And Run Case In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com