विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

उद्धव ठाकरे पर यह टिप्पणी की तो शिवसैनिकों ने युवक का मुंडन करा दिया, पुलिस ने भी नोटिस दिया

फेसबुक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'टकला' लिखने पर शिवसैनिकों ने युवक राहुल तिवारी को दी सजा

उद्धव ठाकरे पर यह टिप्पणी की तो शिवसैनिकों ने युवक का मुंडन करा दिया, पुलिस ने भी नोटिस दिया
सीएम उद्धव ठाकरे को फेसबुक पर 'टकला' लिखने पर एक युवक का शिवसैनिकों ने मुंडन कर दिया.
  • पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत नहीं ली
  • पुलिस ने युवक को 149 का नोटिस थमा दिया
  • पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा- कोर्ट में जाएंगे
मुंबई:

मुंबई के वडाला में सोमवार को शिवसैनिकों ने राहुल तिवारी नाम के एक युवक को पकड़कर सिर्फ इसलिए जबर्दस्ती उसका मुंडन कर दिया क्योंकि उसने फेसबुक पर उद्धव ठाकरे को 'टकला' लिख दिया था. यह घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे हुई. राहुल की शिकायत है कि पुलिस ने इस मामले में उसकी शिकायत लेने के बजाय उसको ही 149 का नोटिस पकड़ा दिया.

वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने में मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और शिवसेना के नेता जमा हुए. दोनों पक्षों की मीटिंग हुई. हालांकि पीड़ित राहुल तिवारी इसमें मौजूद नहीं था.

इस घटना को लेकर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. किरीट का कहना है ''एक तरफ जामिया की घटना की तुलना जलियांवाला बाग से करना और दूसरी तरफ कानून हाथ में लेने वाले अपने लोगों को बचाना, यह कहां का न्याय है?'' किरीट ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे राज्यपाल के पास जाएंगे और अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

NCP के अजीत पवार बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, 30 दिसंबर को होगा कैबिनेट विस्तार- सूत्र

राहुल तिवारी का कहना है कि उसने गलती की, तो माफी मांग ली थी, अपनी पोस्ट भी डिलीट कर दी. पर उसके बाद शिवसैनिकों ने आकर उसकी पिटाई की और मुंडन कर दिया फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसकी बदनामी की.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौते के लिए दबाव डाला. बुलाकर दिनभर बिठाया पर उसकी एफआईआर नहीं ली. उसने कहा कि उसे डर है कि आरोपी खुले में घूम रहे हैं और वे उसे फिर से निशाना बना सकते हैं.

VIDEO : उद्धव ने किया किसानों का कर्ज माफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com