विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2020

Video: तेज रफ्तार कार ने कुछ सेकेंड में मचाई तबाही, 2 साइकिल, 1 गाड़ी और 1 बाइक को मारी टक्कर

बंसी लाल ने बताया, ''एक तेज स्पीड में आ रही होंडा सिटी ने पहले दो साइकिल सवार लोगों को मारा और फिर सीधे सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गई. इसके बाद गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई''. 

Video: तेज रफ्तार कार ने कुछ सेकेंड में मचाई तबाही, 2 साइकिल, 1 गाड़ी और 1 बाइक को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक तेज रफ्तार कार में 3 से 4 लोग सवार थे.
  • हरियाणा के यमुना नगर में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
  • कार ने 2 साइकिल, 1 गाड़ी और 1 बाइक को मारी टक्कर
  • मामले की जांच कर रही है पुलिस
यमुना नगर:

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार शाम को एक तेज स्पीड कार ने दो साइकिल चालकों, सड़क के किनारे खड़ी एक गाड़ी समेत एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे के कुछ पलों बाद ही ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. इस घटना को खुद अपनी आंखों से देखने वाले बंसी लाल ने बताया, 'एक तेज स्पीड में आ रही होंडा सिटी ने पहले दो साइकिल सवार लोगों को मारा और फिर सीधे सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गई. इसके बाद गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई.' 

यह भी पढ़ें: OLX पर गाड़ी बेचने का झांसा दे सवा लाख रुपए ठगे, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बंसी लाल ने बताया कि होंडा सिटी कार में उस वक्त 3 से 4 लोग मौजूद थे. इस घटना के वीडियो को एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से गाड़ी एक दम से तेज स्पीड में आती है और पहले 2 साइकिल वालों से टकराने के बाद एक गाड़ी और बाइक से टकराती है. इसके तुरंत बाद ही गाड़ी चालक मौके से फरार हो जाता है. 
 


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है. इंस्पेक्टर मेहर लाल ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि एक तेज रफ्तार कार ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी है. हम मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया था. कार हमारे कब्जे में है और आरोपी की तलाश की जा रही है. हमें गाड़ी के अंदर एक हुक्का मिला है इसलिए हम अनुमान लगा रहे हैं कि गाड़ी का चालक उस वक्त नशे की हालत में था." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Speeding Car, Yamuna Nagar, Car Accident, Video, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com