विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लागू

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की अहम बैठक हुई, राजधानी और एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए कई फैसले लिए गए

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लागू
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड यानी CPCB की गुरुवार को एक अहम बैठक हुई. इसमें दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण के चलते अहम फैसले लिए गए. प्रदूषण के मद्देनजर आने वाला वक्त काफी अहम है इसलिए पराली जलाने और प्रदूषण फैलाने से रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग हाई अलर्ट पर रहेंगे.

फैसला लिया गया कि दिल्सी एनसीआर की ट्रैफिक पुलिस में अतिरिक्त बल लगाकर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करेंगे. ट्रैफिक को सुगम बनाया जाएगा. प्रदूषण फैलाने के मामले में पटाखों पर पाबंदी लगी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सख्ती से यह पाबंदी लगाई जाएगी.

हाट मिक्सिंग प्लांट, निर्माण कार्य 26 से 30 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. ये पाबंदी दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव फरीदाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़ तक लागू होंगे. PNG से दिल्ली में चलने वाले उद्योग भी 26 से 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pollution, Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com