प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने रविवार को कृष्ण मेनन मार्ग स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर जा रहे एक परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक परिवार के छह सदस्य बिना उचित अनुमति के कृष्ण मेनन मार्ग की ओर जा रहे हैं.
पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जब ये लोग गृह मंत्री के आवास वाली जगह की तलाश कर रहे थे, तभी सूचना मिलते ही एक टीम इलाके में पहुंच गई और उन्हें समय पर पकड़ लिया गया.'' उन्होंने कहा, ‘‘कानून के तहत आगे की कार्रवाई की गई है.''
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोग दिल्ली के आनंद विहार इलाके में ठेले लगाते थे और ठेले हटाए जाने से परेशान थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
Six People Arrested, Home Minister Amit Shah, Delhi Police