नवीन पटनायक की फाइल तस्वीर
भुवनेश्वर:
जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी नीत एनडीए में लौटने का फैसला करने के बाद अब बीजू जनता दल (बीजेडी) के कदम पर सबकी निगाहें हैं. बीजेडी भी 2009 तक एनडीए का घटक थी और उसी साल उसने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ा था.
यह भी पढ़ें: भाजपा ने पटनायक के चुनाव खर्च मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की
रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बीजेपी के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया और कहा कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. पटनायक ने नई दिल्ली की पांच दिन की यात्रा पूरी करने के बाद भुवनेश्वर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'बीजद हमेशा चुनाव के लिए तैयार है.'
VIDEO: पटनायक के सामने झोली फैलाकर खड़े हो गए विधायक
बीजेपी के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखेंगे.' लोकसभा और ओडिशा विधानसभा के चुनाव 2019 में होने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Naveen Patnaik